दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बुधवार को सुरक्षा में सेंध लगाने की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। बिना वैध दस्तावेजों के जबरन टर्मिनल में घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को CISF के सतर्क जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
क्या हुआ था उस वक्त? घटना का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी जब एक शख्स को एंट्री गेट पर रोकते हैं, तो वह उन्हें धक्का देकर एयरपोर्ट के भीतर की ओर भाग खड़ा होता है। इस अचानक हुई हरकत से वहां हड़कंप मच गया।
जवानों की फुर्ती ने बचाई सुरक्षा जैसे ही शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़ा, तैनात CISF जवानों ने तुरंत तत्परता दिखाई। जवान उस शख्स के पीछे दौड़ पड़े। फुटेज में एक हथियारबंद जवान को आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है, हालांकि वह कोशिश के बावजूद फिर भागता है, लेकिन कुछ ही मीटर आगे जाकर दूसरा जवान उसे दबोच लेता है।
क्विक रिस्पॉन्स टीम की तत्परता CISF ने आधिकारिक तौर पर इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की सटीक समय पर की गई कार्रवाई ने एक बड़ी सुरक्षा चूक को टाल दिया। टर्मिनल-3 जैसे अति-संवेदनशील इलाके में इस तरह की घुसपैठ को सुरक्षा के लिहाज से बहुत गंभीर माना जाता है।
अति-संवेदनशील है IGI एयरपोर्ट दिल्ली एयरपोर्ट सुरक्षा की दृष्टि से अति-संवेदनशील श्रेणी में आता है। यहाँ प्रवेश करने के लिए स्टाफ को भी अनिवार्य रूप से अपना आई-कार्ड दिखाना पड़ता है। एयरपोर्ट की त्रि-स्तरीय सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF के कंधों पर है, जो आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षित होती है।
हाल ही में मेट्रो स्टेशन पर भी हुआ था ऐसा यह पहली बार नहीं है जब CISF ने ऐसी किसी कोशिश को नाकाम किया है। पिछले महीने ही जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भी एक ऐसी ही घटना हुई थी, जहां फोन पर बात करते हुए एक शख्स बिना चेकिंग कराए भाग निकला था। उस समय भी CISF के जवानों ने उसे स्टेशन के बाहर जाकर दबोच लिया था। उस मामले में आरोपी मलेशिया के कुआलालंपुर का रहने वाला बताया गया था।
Alert CISF Personnel Foil Forceful Entry Attempt at IGI Airport, Delhi!
— CISF (@CISFHQrs) November 18, 2026
Displaying exceptional alertness and prompt response, CISF personnel deployed at Departure Gate of Terminal-3, IGI Airport, swiftly apprehended an individual attempting to forcibly enter the terminal without… pic.twitter.com/qrjVVjfztu
धोनी के संन्यास पर क्रिकेट के भगवान का भावुक संदेश, बोले- उनकी पावर हिटिंग में थी अलग बात
डासना जेल से रिहा हुए आजम खान: 18 दिन बाद घर वापसी, सुप्रीम कोर्ट में कल ED की चुनौती की सुनवाई
वेलिंगटन में टीम इंडिया का दम , पहले 70 रन पर चटकाए 5 विकेट, फिर निकोल्स-फिलिप्स ने पलटी बाजी
राहुल गांधी का आर्थिक आपदा वाला दावा, अनुराग ठाकुर ने आंकड़ों से किया पलटवार
बुमराह का जादुई कहर: तीसरी ही गेंद पर टॉम लैथम को किया क्लीन बोल्ड, देखें वीडियो
यूपी के किसानों की बदली किस्मत: केला-स्ट्रॉबेरी की खेती पर सरकार देगी 40% अनुदान, ऐसे करें आवेदन
चुनाव नहीं, इंकलाब होगा : जेल से बाहर आते ही आजम खान ने भरी हुंकार
अरुणाचल: लोहित नदी के किनारे दिखा दुनिया का सबसे दुर्लभ पक्षी, भारत में बची है उंगलियों पर गिनी जाने वाली आबादी
सोनिया गांधी की किताब का विरोध पड़ा भारी: शिंदे गुट की प्रवक्ता ने अनजाने में फाड़ दी बाल ठाकरे की तस्वीर
गोरखपुर बना वेनिस , अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा कटाक्ष