मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के चलते सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। इस बार सौरव अपनी पत्नी अवंतिका और भाइयों के साथ वियतनाम में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी इस ट्रिप का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।
ATM से निकाली इतनी बड़ी रकम? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, वियतनाम पहुंचते ही सौरव जोशी ने सबसे पहले एक ATM का रुख किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने वहां से 1 करोड़ कैश विड्रॉल किया। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग उनकी इस लाइफस्टाइल पर जमकर अपनी राय दे रहे हैं।
होटल का किराया भी चर्चा में कैश के अलावा, सौरव जोशी के होटल का खर्च भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल पोस्ट के अनुसार, उन्होंने वियतनाम में जिस लग्जरी होटल में चेक-इन किया है, उसका किराया 1 करोड़ 75 लाख वियतनामी डोंग है।
क्या है सच्चाई? भले ही सोशल मीडिया पर 1 करोड़ और 1 करोड़ 75 लाख जैसे बड़े आंकड़े लोगों को चौंका रहे हों, लेकिन असलियत थोड़ी अलग है। वियतनामी डोंग (Dong) की वैल्यू भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कम है। 1 करोड़ 75 लाख वियतनामी डोंग की कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 50 से 55 हजार रुपये के आसपास होती है।
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सौरव जोशी की इस ट्रिप पर फैंस दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग उनके लग्जरी वेकेशन और सफल करियर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ATM से 1 करोड़ कैश निकालने के दावे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, इन वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा केंद्र बन चुका है।
*Sourav Joshi just flew to Vietnam for a vacation with his wife Avantika and his two brothers.
— ashish kumar (@Betamasterjika) November 17, 2026
The first thing he did after landing? He walked straight up to ATM and withdraw 1 crore in cash.
Right after checked into luxury hotel in Vietnam priced at 1 crore 75 lakh Dong.… pic.twitter.com/jv1JHZEvmQ
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास: जवागल श्रीनाथ को पछाड़कर बने टीम इंडिया के सुपरस्टार
कॉफी विद करण 9: अनन्या बिड़ला ने खोला अपनी प्राइवेट लाइफ का राज; रणवीर सिंह की प्रलय पर किया बड़ा खुलासा
यूपी कैबिनेट का बड़ा दांव: पंचायत चुनाव टले, महिलाओं को 15 लाख तक की मदद और विकास कार्यों पर मुहर
घर पर मौजूद था ग्राहक, डिलीवरी बॉय ने स्टेटस में लिखा घर बंद है ; सोशल मीडिया पर भड़के यूजर ने दिया अनोखा ऑफर
AI का गॉडफादर डरा, क्या 3 साल में इंसान के हाथ से निकल जाएगा सुपरइंटेलिजेंस?
राहुल गांधी का बड़ा दावा: भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ टूट चुकी है , निशाने पर पीएम मोदी
लिटन दास का वर्ल्ड रिकॉर्ड : टेस्ट इतिहास में विकेट के पीछे रचा नया कीर्तिमान
धनुष-साई पल्लवी की ओम का क्रेज: CM विजय ने दी सुबह 6 बजे के शो की मंजूरी
विदेश में नई गर्लफ्रेंड के साथ दिखे रणवीर इलाहाबादिया? वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
डॉक्टर ने मृत घोषित किया, मुर्दाघर में धड़क उठा दिल: 18 महीने के मासूम के साथ चमत्कार या बड़ी लापरवाही?