उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात अभी से बिछने लगी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। गोरखपुर में अखिलेश यादव ने साफ कर दिया कि सीट बंटवारे पर मंथन कब शुरू होगा।
एकादशी के बाद होगी औपचारिक चर्चा गोरखपुर दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा, एकादशी के बाद, जो तारीखें तय की गई हैं, उन पर चर्चा शुरू होगी। अखिलेश के इस बयान से साफ है कि इंडिया गठबंधन के दोनों प्रमुख दल 2027 की लड़ाई के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं।
पीडीए रथ से योगी के गढ़ में हुंकार अखिलेश यादव ने बुधवार को गोरखपुर में एक भव्य रोड शो किया। एयरपोर्ट से शुरू हुए इस रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र में भाजपा को चुनौती दी। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, #भाजपा_का_गढ़_गड़बड़ाया है।
भाजपा को नौ बटे निल करने का दावा अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कहा, पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज प्रभुत्ववादियों को धूल चटा देगा। इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को नौ बटे निल कर देगी। उन्होंने नारा दिया- पीडीए की यही पुकार, इस बार अपनी सरकार।
पुराने गठबंधन और नए समीकरण सपा और कांग्रेस का इतिहास उतार-चढ़ाव वाला रहा है। 2017 में दो लड़कों की जोड़ी का प्रयोग असफल रहा था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों दलों का गठबंधन काफी सफल साबित हुआ। लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद अब 2027 के लिए दोनों पार्टियां एक बार फिर फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं।
रणनीति पर सबकी नजरें राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2024 के लोकसभा परिणामों ने सपा और कांग्रेस के हौसले बुलंद किए हैं। अब एकादशी के बाद शुरू होने वाली बैठकों में यह देखना दिलचस्प होगा कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला 2017 जैसा होगा या 2024 की तर्ज पर कांग्रेस को अधिक तवज्जो दी जाएगी। फिलहाल, अखिलेश यादव सीधे भाजपा के गढ़ में मोर्चा खोलकर अपनी आक्रामक रणनीति का संकेत दे चुके हैं।
*#WATCH | Gorakhpur, UP: Speaking on seat sharing for the upcoming Uttar Pradesh elections, SP chief Akhilesh Yadav says, After Ekadashi, discussions would begin on the dates that have been decided. pic.twitter.com/hFSfkYnDIx
— ANI (@ANI) November 18, 2026
बलरामपुर में काल बनी तेज रफ्तार कार: घूमने निकले 5 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 2 जिंदगी की जंग लड़ रहे
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार SUV, पहली झलक आई सामने
दिल्ली के युधिष्ठिर सेतु पर रफ्तार का कहर: फॉर्च्यूनर और ऑटो की टक्कर में 2 की मौत, 6 गंभीर
बुलेट ट्रेन का पावरफुल सफर: 20 नवंबर से सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर दौड़ेगी 25,000 वोल्ट बिजली
डट जाओ महाराज! छतरपुर के बाबा का दिव्य DNA टेस्ट , युवक से बोले- बच्चा तुम्हारा नहीं है
दाऊद इब्राहिम का अतीत जमींदोज: मुंबई में बीएमसी का चला बुलडोजर, मस्जिद पर मचा बवाल
# खाकी का मानवीय चेहरा: विदाई में फफक-फफक कर रो पड़ी महिला कांस्टेबल, अधिकारी ने ऐसे संभाला
राहुल गांधी का आर्थिक आपदा वाला दावा, अनुराग ठाकुर ने आंकड़ों से किया पलटवार
राहुल का अमेरिका में दहाड़: सिस्टम टूटने तक लड़ेंगे , आर्थिक संकट और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर भड़के सुनील गावस्कर, मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल