झारखंड के लोहरदगा में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती और राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन के दौरान एक बेहद संवेदनशील मुद्दा छाया रहा। मंच से IRS अधिकारी निशा उरांव ने निशा भगत की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए, जिसने सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
बिरसा मुंडा का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल सभा को संबोधित करते हुए निशा उरांव ने कहा कि यदि आज भगवान बिरसा मुंडा जीवित होते, तो वे जरूर पूछते कि माटी और धर्म की रक्षा के लिए और कितने भाई-बहनों को बलिदान देना पड़ेगा? उन्होंने कहा, क्या निशा भगत की आवाज हमेशा के लिए बंद हो जाएगी, या अब हर गांव से सैकड़ों निशा भगत अपने अधिकारों के लिए उठ खड़ी होंगी?
मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप निशा उरांव ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि निशा भगत की मौत कोई सामान्य घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि निशा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित (टॉर्चर) किया गया, जो अंततः उनकी हत्या का कारण बना। उरांव ने सवाल किया कि क्या अपने हक और अपनी पहचान के लिए आवाज उठाना इतना बड़ा गुनाह है कि इसके लिए जान गंवानी पड़े?
क्या है निशा भगत मामला? 6 नवंबर को आदिवासी नेत्री निशा भगत ने पिठोरिया स्थित अपने आवास पर फेसबुक लाइव के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया। मामले में 7 नवंबर को अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।
सीबीआई के हाथ में जांच की कमान जनआक्रोश और सामाजिक संगठनों की मांग के बाद, अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है। 14 नवंबर को सीबीआई ने दिल्ली में केस री-रजिस्टर किया और अब टीम रांची में कैंप कर पूरे घटनाक्रम की गहनता से छानबीन कर रही है। सीबीआई घटनास्थल पर सीन री-क्रिएशन के जरिए मौत से पहले की स्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है।
निशा भगत की असमय मृत्यु ने आदिवासी समाज में अधिकारों की रक्षा और न्याय की मांग को नई धार दे दी है। अब सभी की निगाहें सीबीआई की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि क्या वास्तव में उन्हें प्रताड़ना का शिकार बनाया गया था।
*भगवान बिरसा मुंडा आज ज़िंदा रहते तो कहते “हमने माटी और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया था”
— Nesha Oraon 🇮🇳 (@OraonNesha) November 17, 2026
वह पूछते “लेकिन समाज के और कितने भाई और बहनों को अपना बलिदान देना पड़ेगा? और कब तक बलिदान देना पड़ेगा ?”
क्या निशा भगत की आवाज़ हमेशा की लिए बंद हो जाएगी , या अब सैंकड़ों निशा भगत जैसे… pic.twitter.com/fsHABUTHMm
इन पिचों पर बचकर रहना : टीम इंडिया को रचिन रविंद्र ने दी चेतावनी, पहले टेस्ट से पहले बढ़ी हलचल
भगवान राम पर बयान से घिरे जावेद अख्तर, मौलाना साजिद रशीदी बोले- ईमान नहीं, वे बस अपना बिजनेस देख रहे हैं
राहुल गांधी ने शेयर की शिव-पार्वती की तस्वीर तो भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- इंसान कभी ईश्वर नहीं बन सकता
TMC दफ्तर पर फिर चला अग्नि-परीक्षा का वार, सौगत रॉय बोले- संविधान मनमानी की इजाजत नहीं देता
IPL 2027: रिटेंशन का महासंग्राम खत्म, जानें किस टीम के पास है खजाना और कौन है स्क्वॉड में शामिल
आपदाओं से निपटने में एकजुट होंगे भारत और आसियान: क्या है पूरा प्लान?
कैम्ब्रिज वाली गर्लफ्रेंड पर राहुल गांधी का खुलासा, मुस्कुराते हुए दिया यह जवाब
न करोड़ों का बजट, न हॉलीवुड का सेटअप... फिर भी देसी बैटमैन के आगे फीकी पड़ेंगी बड़ी फिल्में!
थाला का नया अध्याय: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब इस बड़ी भूमिका में आएंगे नजर
JDU का बड़ा दांव: श्रवण कुमार यूपी के प्रभारी, देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष