आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के फैसलों ने क्रिकेट गलियारों में हलचल मचा दी है। टीम ने कुल 18 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जबकि 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।
ट्रैविस हेड का बाहर होना फैंस के लिए बड़ा झटका इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम विस्फोटक ओपनर ट्रैविस हेड का है। हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पिछले सीजन में विरोधी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे। 14 करोड़ रुपये की कीमत वाले हेड को बाहर करने का फैसला फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हालांकि, आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हेड ने अंतरराष्ट्रीय व्यस्त शेड्यूल और निजी कारणों से खुद को टूर्नामेंट से अलग किया है।
कमिंस पर भरोसा, टीम में नए चेहरों की एंट्री हैदराबाद ने कप्तान पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे मुख्य खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम ने ट्रेड विंडो का चतुराई से इस्तेमाल करते हुए खलील अहमद, नाथन एलिस और टी. नटराजन को टीम में शामिल किया है, जिससे उनका गेंदबाजी आक्रमण और भी घातक हो गया है।
नीलामी में SRH के पास मोटी रकम ट्रैविस हेड समेत 10 खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में अब 35.15 करोड़ रुपये बचे हैं। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली मिनी ऑक्शन में टीम के पास 7 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों की जगह भी शामिल है। फ्रेंचाइजी की नजर अब एक आक्रामक ओपनर और कुछ शानदार ऑलराउंडर्स को खरीदने पर होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट
रिटेन किए गए खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, खलील अहमद (ट्रेड), क्रेन्स फुलेत्रा, नाथन एलिस (ट्रेड), प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार और टी. नटराजन (ट्रेड)।
रिलीज किए गए खिलाड़ी: ट्रैविस हेड, डेविड पायने, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, ओंकार तरमाले, आर.एस. अंबरीश, शिवम मावी और अमित कुमार।
*Travis Head has opted out of TATA IPL 2027 due to international workload and a better family work life balance.
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 17, 2026
Thank you, Travis 🧡 pic.twitter.com/ZIl9q0k37j
माता-पिता पर ट्रोलिंग के बाद राहुल गांधी का कड़ा प्रहार: शिव-पार्वती की फोटो शेयर कर दिया जवाब
शायद मेरा नाम भी रिलीज लिस्ट में डाल दें... : जब धोनी के इस एक वाक्य से सन्न रह गया CSK मैनेजमेंट
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी, लाउडस्पीकर पर गूंजे खर्राटों ने जगाया पूरा मोहल्ला!
# थाला का युग समाप्त: IPL से धोनी के संन्यास पर केरल के CM सतीशन ने कही दिल छू लेने वाली बात
जमीन पर तिरंगा देख रुके पीएम मोदी, झुककर उठाया और जेब में रखा; ट्रंप ने ऐसे दी शाबाशी
विशालकाय अजगर को बच्चों ने बनाया स्लाइड , वीडियो देख कांप उठे लोग
मफलर मैन विवाद पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, जांच और राजनीति पर कही ये बड़ी बात
अब पाकिस्तान को हराने की आदत-सी हो गई है: भारत ने 10वीं बार जीता SAFF चैंपियनशिप का खिताब
QUAD बैठक: फर्श पर गिरा तिरंगा देख रुके पीएम मोदी, ट्रंप भी रह गए दंग
तलाक का जश्न: सफेद गाउन पहनकर महिला ने दी पुरानी जिंदगी को विदाई, बोलीं- अब खुद से समझौता नहीं