सियोल: दक्षिण कोरिया की एक 37 वर्षीय महिला का तलाक मनाने का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। चो सैंग-योन ने अपनी शादी टूटने को गम के बजाय एक नई शुरुआत के रूप में मनाया और इसके लिए शादी जैसी भव्य पार्टी का आयोजन किया।
शादी जैसा समारोह, नई जिंदगी का आगाज़ चो सैंग-योन ने अपने तलाक को किसी असफलता की तरह नहीं, बल्कि एक रिलीज की तरह देखा। कार्यक्रम में उन्होंने सफेद गाउन पहना था और वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया गया था। दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में उन्होंने केक काटकर अपनी नई एकल जिंदगी का स्वागत किया।
भावुक पल: प्यार के लिए खुद को छोटा नहीं करूंगी समारोह के दौरान चो ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अब वह अपनी प्राथमिकताओं को सबसे ऊपर रखेंगी। उन्होंने कहा, अब मैं केवल प्यार पाने के लिए खुद को छोटा नहीं करूंगी। चाहे कुछ भी हो जाए, अब मैं खुद को कभी नहीं छोड़ूंगी। यह संदेश वहां मौजूद मेहमानों के लिए बेहद भावुक क्षण था।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस चो के इस कदम पर नेटिज़न्स दो खेमों में बंट गए हैं। कुछ लोगों ने इसे निजी और अनावश्यक बताया, तो वहीं एक बड़े वर्ग ने इसका समर्थन किया। समर्थकों का कहना है कि यह तलाक का जश्न नहीं, बल्कि एक महिला की स्वतंत्र पहचान और आत्म-सम्मान की जीत है।
सामाजिक कलंक को चुनौती दक्षिण कोरिया में तलाक को आज भी कई बार सामाजिक कलंक माना जाता है, विशेषकर महिलाओं के लिए। चो का उद्देश्य इसी पुरानी सोच को तोड़ना था। उनका मानना है कि शादी का अंत किसी महिला की जिंदगी या उसकी अस्मिता का अंत नहीं है।
इस अनोखे समारोह के जरिए चो ने यह संदेश दिया है कि तलाक के बाद भी एक महिला गरिमा के साथ अपनी खुशियों को नए सिरे से तलाश सकती है।
La madre soltera y creadora de contenido Cho Seung-yeon, de 37 años, marcó el fin de su matrimonio organizando una ceremonia de divorcio junto a las personas más allegadas a ella. Cho explicó que quería luchar contra el estigma que rodea a las mujeres divorciadas
— Women s News (@WomenNewsVzla) November 10, 2026
📷 @aprilsycho pic.twitter.com/hq31mf2pgM
स्पाइडर-मैन की धमाकेदार वापसी: 4 दिसंबर को नए अवतार में रिलीज होगी ब्रांड न्यू डे
QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगा, वायरल वीडियो देख गर्व से भर जाएंगे आप
ट्रेन में महिला का रौब: पति सुपरवाइजर है , चप्पल दिखाई तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़!
IPL 2027: रिटेंशन का महा-ऐलान, स्टार्क-हेड समेत कई दिग्गजों की हुई छुट्टी, टीमों के पास पर्स का गणित जारी
रामलला के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब देर रात तक कर सकेंगे दर्शन, जानें नया शेड्यूल
SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की पेशी, पते के सत्यापन पर बोले- अब पुष्टि हो गई है
मेरठ में शर्मनाक वारदात: शिव मंदिर में घुसे नकाबपोश चोर, शिवलिंग से नागछत्र और कलश तक ले उड़े
IPL 2027: SRH का बड़ा दांव, ट्रेविस हेड को किया रिलीज; अभिषेक शर्मा के साथ पुरानी जोड़ी टूटी
GRAP-3 हटने के बाद दिल्ली की हवा का दमघोंटू खेल: कहीं सांस लेना आसान, तो कहीं खतरा बरकरार
रूस में भीषण विमान हादसा: सैन्य विमान क्रैश होने से 19 लोगों की मौत, मची खलबली