पंजाब की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र बिंदु बन गए हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले उनके हालिया कदम और बयानों ने राज्य की सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
सोनिया गांधी के कार्यक्रम में मौजूदगी सोमवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव का विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम में बीजेपी के एकमात्र प्रतिनिधि के तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल हुए। उनकी मौजूदगी और कार्यक्रम में उन्हें दी गई अहमियत से कांग्रेस में उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।
राहुल गांधी का अंकल अमरिंदर संबोधन कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मंच से कैप्टन अमरिंदर को अंकल अमरिंदर कहकर संबोधित किया। राहुल ने उनके और अपने पिता के साथ के पुराने किस्से भी साझा किए। हालांकि, कैप्टन ने इसे महज एक सामाजिक भेंट बताया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे सामान्य घटना मानने को तैयार नहीं हैं।
बीजेपी से क्या नाराज हैं कैप्टन? कैप्टन अमरिंदर की बीजेपी के साथ नाराजगी जगजाहिर है। सितंबर में उन्होंने खुले तौर पर स्वीकार किया था कि पार्टी में उनकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके 60 साल के राजनीतिक अनुभव का बीजेपी में कोई मोल नहीं है और उनसे पंजाब के मामलों पर सलाह तक नहीं ली जाती। वे पहले भी कह चुके हैं कि बीजेपी में फैसले दिल्ली से थोपे जाते हैं, जबकि कांग्रेस में राय मशविरा होता है।
कांग्रेस के रुख में नरमी कैप्टन की वापसी को लेकर कांग्रेस के सुर भी बदले हुए हैं। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने हाल ही में संकेत दिए थे कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। वहीं, कभी कैप्टन के धुर विरोधी रहे कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और राणा गुरजीत सिंह ने भी उनके स्वागत की बात कहकर सबको चौंका दिया है।
क्या है पर्दे के पीछे का खेल? भले ही कैप्टन अमरिंदर अभी सार्वजनिक रूप से बीजेपी छोड़ने की बात से इनकार कर रहे हों, लेकिन उनके एक्शन और कांग्रेस नेताओं की बढ़ती नजदीकी किसी बड़े खेले की ओर इशारा कर रहे हैं। यदि कैप्टन घर वापसी करते हैं, तो यह पंजाब में बीजेपी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकता है। फिलहाल, सबकी नजर कैप्टन के अगले कदम पर टिकी है।
#WATCH दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव के लॉन्च कार्यक्रम पर कहा, हम यहां एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए आए हैं। इसमें राजनीतिक मुद्दे कहां से आ गए? यह एक सामाजिक कार्यक्रम है। जब… pic.twitter.com/6pZ06NuvUb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2026
परिसीमन और महिला आरक्षण: सुप्रिया सुले ने सरकार के सामने रखीं अपनी शर्तें
हनुमान स्टार तेजा सज्जा ने रचाई सगाई: उदयपुर में होगी रॉयल वेडिंग, जानिए कौन हैं उनकी मंगेतर
आस्था का महापर्व: उज्जैन में छठ पूजा पर सीएम मोहन यादव का वर्चुअल संबोधन
हनुमान स्टार तेजा सज्जा ने रचाई सगाई, चमक उठी मंगेतर की सादगी
छठ महापर्व: खेसारी लाल यादव की प्रार्थना, अक्षरा सिंह की पटना में रौनक और सितारों की आस्था
योगी से उम्मीद है कि सच बोलें, संत साजिश नहीं करते : अखिलेश का 10 लाख नौकरी के दावे पर तीखा हमला
होर्मुज में दहला तेल टैंकर: बारूदी सुरंग से टकराया जहाज, 24 घंटे में चौथी बार हुआ हमला
NCC कैडेट के सम्मान में कुर्सी से उठ खड़े हुए सीएम, सैल्यूट कर जीता करोड़ों लोगों का दिल
मनीला में दिखा मोदी मैजिक : गगनभेदी नारों और भव्य स्वागत के बीच पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा शुरू
सरकारी दफ्तर में ठुमकों का तड़का, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवादों का बाजार