क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है। भले ही मुख्य टीमों की टक्कर अब केवल आईसीसी इवेंट्स तक सीमित है, लेकिन प्रशंसकों का उत्साह कभी कम नहीं होता। अब एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में होगी टक्कर अंडर-19 एशिया कप में भारतीय युवाओं की शानदार जीत के बाद, अब सबकी निगाहें एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 पर टिकी हैं। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत और पाकिस्तान को नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है।
तिलक वर्मा संभालेंगे कमान, ये स्टार खिलाड़ी मचाएंगे धमाल इंडिया-ए की टीम इस टूर्नामेंट में बेहद मजबूत नजर आ रही है। तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। इस टीम में विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह की फिनिशिंग और हर्षित राणा व प्रिंस यादव की तेज गेंदबाजी पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकती है। वहीं, टीम में अनुभवी स्पिनर शाहबाज अहमद भी अपनी फिरकी का जादू बिखेरने को तैयार हैं।
कहां और कब होगा महामुकाबला? भारत और पाकिस्तान की ए टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 22 नवंबर को यह जंग होगी। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा।
पाकिस्तान की टीम भी होगी घातक पाकिस्तान की ए टीम को हल्के में लेना बड़ी भूल होगी। उनकी टीम में शान मसूद और हसन नवाज जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो मुख्य टीम का हिस्सा रह चुके हैं। मुकाबला कड़ा होने की पूरी उम्मीद है।
कहां देखें लाइव? इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए दर्शक सोनी स्पोर्ट्स 3 देख सकते हैं, जबकि अंग्रेजी में लाइव कवरेज सोनी स्पोर्ट्स 1, 2 और 4 पर उपलब्ध होगी। डिजिटल दर्शक सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वाड:
इंडिया-ए: तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।
पाकिस्तान-ए: अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, शाहजेब खान, शामील हुसैन, माज सदाकत, साद मसूद, दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान, रोहिल नजीर, अहेड डेनियल, मोहम्मद हसनैन, सुफयान मोकिम और अली रजा।
𝐌𝐀𝐇𝐀 𝐌𝐔𝐐𝐀𝐁𝐋𝐄 𝐊𝐄 𝐋𝐈𝐘𝐄 𝐁𝐀𝐒 7️⃣ 𝐃𝐈𝐍 𝐁𝐀𝐀𝐊𝐈!
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 15, 2026
Clear your calendars, because nothing else matters on an #INDvPAK matchday! 😤
Watch all the action on 22nd Nov, 3:30 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels and Sony LIV.#SonySportsNetwork… pic.twitter.com/H0tRZhUERA
महापर्व का समापन: 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि
हिंद-प्रशांत की नई धुरी: मनीला पहुंचे पीएम मोदी, आसियान शिखर सम्मेलन से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत
अमित शाह का खुलासा: आखिर क्यों महायुति में शामिल हुए थे अजित पवार?
क्या मैंने कुछ गलत किया... ; तलाक देते समय बिलख पड़ा पति, वीडियो देख थम जाएंगी आपकी सांसें
कोठा बना रखा है... : आधी रात को भड़के अरमान और कृतिका मलिक, Airbnb किराएदारों पर बरपा गुस्सा
न्यूजीलैंड की चुनौती: गिल और राहुल भी हैं अनजान , सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास है कीवी धरती पर टेस्ट का अनुभव
हनी ट्रैप से साइबर जासूसी तक: कैसे देश की सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं दुश्मन
क्या फिर कांग्रेस का हाथ थामेंगे कैप्टन अमरिंदर? दिल्ली में मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है... इंदौर कॉन्सर्ट में धमकियों और पाबंदियों के बीच दिलजीत का बेबाक अंदाज
मैं शायद जिंदा वापस न आ सकूं : जेल से इमरान खान का सुप्रीम कोर्ट को भावुक और खौफनाक खत