देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (Deep Depression) के कारण एक तरफ जहां चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी राज्यों में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।
चक्रवाती तूफान का खतरा मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 16 नवंबर की शाम तक इसके चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। इसका असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और यूपी तक देखने को मिल सकता है। मछुआरों को 20 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में ठंड उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, रोहतांग और जोजिला दर्रे में ताजा बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बर्फबारी की ठंडी हवाओं ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी ठंड की दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
दिल्ली-NCR की जहरीली हवा दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। सोमवार सुबह कई इलाकों में AQI 350 के पार पहुंच गया, जबकि कुछ जगहों पर यह 592 तक दर्ज किया गया। हवा में घुले जहर से लोग सांस लेने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
यूपी-बिहार में कोहरे की चादर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बढ़ना शुरू हो गया है। यूपी और बिहार के कई हिस्सों में 16 से 17 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और शाम के समय हो रही धुंध के कारण दृश्यता (Visibility) कम हो रही है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहाड़ों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
*The Depression over Southeast & adjoining Southwest Bay of Bengal moved north-northwestwards with the speed of 08 kmph during past 06 hours, intensified into Deep Depression and lay centered at 2330 hours IST of yesterday, the 15th November, 2026 over the same region, near Latitude 10.6°N and Longitude 86.7°E, about 640 km east-northeast of Trincomalee (Sri Lanka), 670km west of Sri Vijaya Puram (Andaman & Nicobar Islands), 760 km east-southeast of Chennai (Tamil Nadu), 870 km south-southeast of Visakhapatnam (Andhra Pradesh) and 980 km south-southeast of Gopalpur (Odisha). It is very likely to continue to move north-northwestwards, intensify further into a Cyclonic Storm over the central parts of south & adjoining westcentral Bay of Bengal in the evening of 16th November and into a Severe Cyclonic Storm over westcentral Bay of Bengal in the evening of 17th November, 2026. Thereafter, it is likely to intensify further and move northwestwards towards Andhra Pradesh coast during subsequent 2 days.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 15, 2026
यूपी में राशन कार्ड धारकों के लिए नया फरमान: अब ई-केवाईसी (e-KYC) के बिना नहीं मिलेगा राशन
उत्तर भारत में फिर ठिठुरन की वापसी: कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली-यूपी, दक्षिण में चक्रवात का अलर्ट
खेल का वो पहला साथी, जो 49 साल बाद भी है सचिन के पास!
नवी मुंबई में गैरेज में भीषण धमाका: थिनर के ड्रम फटने से फैली दहशत, एक दमकलकर्मी झुलसा
रामायण की ग्लोबल हुंकार: दंगल और धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी तैयारी!
दिल्ली शोरूम मर्डर: ट्रायल रूम में मिला 18 वर्षीय युवती का शव, गला रेतकर की गई हत्या
मिट्टी पर मोबाइल का केमिस्ट्री टेस्ट : पीएम मोदी के दावे का क्या है सच?
छठ की भक्ति में रमे मनोज तिवारी: पत्नी सुरभि ने बनाई खरना की खीर, घर में गूंजे लोकगीत
गौतम गंभीर का वह मास्टर मैसेज और पलट गया मैच का रुख: कैसे भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से दी मात
अब एक साथ दो डिग्रियां पाना हुआ आसान, UGC ने पुरानी डिग्रियों को भी दी मान्यता!