पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक कपड़ों के शोरूम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 18 वर्षीय युवती का शव शोरूम के ट्रायल रूम से बरामद हुआ। युवती के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।
युवती इसी शोरूम में काम करती थी। शनिवार रात जब दुकान बंद करने की तैयारी हो रही थी, तो वह गायब मिली। शोरूम के मालिक और अन्य कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की। शक होने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को दुकान से बाहर निकलते देखा गया, लेकिन युवती कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद जब ट्रायल रूम की तलाशी ली गई, तो वहां दुपट्टा पड़ा मिला और अंदर युवती का लहूलुहान शव बरामद हुआ।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, युवती को आखिरी बार शाम 6:45 बजे मोबाइल चलाते हुए देखा गया था।
पुलिस की शुरुआती जांच की सुई युवती की बड़ी बहन के देवर, सूरज की ओर घूम रही है। मृतका के पिता ने सीधा आरोप लगाया है कि सूरज ने ही उनकी बेटी की जान ली है। परिवार का कहना है कि पिछले तीन महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पिता ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
पुलिस फिलहाल शोरूम के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि संदिग्ध की हरकतों का सटीक समय पता चल सके। शोरूम के कर्मचारियों और मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों और हमले की प्रकृति की पुष्टि हो सके।
पुलिस की टीमें अब आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस वारदात में केवल एक व्यक्ति शामिल था या कोई अन्य भी इसमें मददगार था।
#WATCH | Delhi: The body of a young woman was found in the changing room of a clothing showroom in Delhi s Moti Nagar area. Further details are awaited.
— ANI (@ANI) November 15, 2026
(Visuals from the spot) https://t.co/oubZkOozeG pic.twitter.com/p91kI6RUrV
मणिपुर में धान की कटाई: खेतों में बंदूक ताने खड़े जवान, किसानों को सुरक्षा का भरोसा
रसोई गैस का असली गणित: 1267 रुपये का सिलेंडर आपको क्यों मिल रहा सस्ता?
यूपी भाजपा के 209 उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल, योगी ने बताया कोरी कल्पना
यमुना किनारे आस्था का सैलाब: CM रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार में दिया संध्या अर्घ्य
छठ पूजा: दिल्ली मेट्रो का बड़ा तोहफा, सुबह 4:30 बजे से दौड़ेगी ट्रेनें; जानें ट्रैफिक अपडेट्स
देश को नीचा दिखाकर सत्ता का सपना न देखें राहुल गांधी , अमित शाह का तीखा प्रहार
क्या छठ महापर्व हिंदुओं का नहीं? मुंबई में छठ विवाद पर खेसारी लाल यादव का छलका दर्द
कानपुर से दिल्ली का सफर होगा अब और आसान: कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस का आज आगाज
राहुल गांधी को अमित शाह की दो टूक: विदेश घूमना बंद करें और गांवों में जाएं, वरना 30 साल तक नहीं मिलेगी सत्ता
यूपी की राजनीति गरमाई: UGC के नियमों पर राजा भैया का बड़ा दावा, बोले- मेरी बात पर भरोसा रखें