उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा एआईएमआईएम (AIMIM) और चंद्रशेखर रावण के गठबंधन को बीजेपी की पतंग बताए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार पलटवार किया है। मेरठ की एक जनसभा में ओवैसी ने सपा प्रमुख पर सीधे और तल्ख हमले किए।
अखिलेश की डोर बीजेपी के हाथ में मेरठ के नौचंदी मैदान में ओवैसी ने कहा कि सपा मुखिया को यह गलतफहमी है कि हमारी डोर किसी के इशारे पर चलती है। ओवैसी ने दो टूक शब्दों में कहा, हमारी डोर रब्बे-कायनात (अल्लाह) के हाथ में है, वही हमारा फैसला करेगा। लेकिन सच तो यह है कि अखिलेश यादव की डोर बीजेपी के हाथ में है।
राज्यसभा का मुद्दा और गले मिलन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राज्यसभा का उदाहरण दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अखिलेश ने एक ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा भेजा जो गुजरात में बीजेपी का समर्थक रहा है। ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा, अखिलेश ने कहा कि आ जा प्यारे गले लग जा, मुझे मालूम है तू बीजेपी का है, लेकिन सांसद बन जा।
लाल टोपी का नया सियासी विवाद इस दौरान ओवैसी ने अखिलेश यादव की लाल टोपी और बीजेपी से उनके कथित संबंधों पर बड़ा सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी का कोई नेता बीजेपी का समर्थक होता, तो मीडिया में इसे लेकर कोहराम मच जाता।
ओवैसी ने तंजिया लहजे में पूछा, अरे हमारे ससुरे हमसे इतनी मोहब्बत नहीं करते, जितना ये हमसे करते हैं। मगर पूछ तो सही, उस लाल टोपी से कौन सा इश्क है? यह रिश्ता क्या कहलाता है, जरा यह भी तो बता दीजिए।
सियासी बयानबाजी का दौर दरअसल, अखिलेश यादव ने हाल ही में ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा था कि इन्हें बीजेपी के इशारे पर काम करने के लिए ढील दी गई है। उन्होंने कहा था कि जितनी डोर ढील दी जाएगी, पतंग उतनी ही ऊपर जाएगी और जब खींचेंगे, तब नीचे आ जाएगी। ओवैसी का यह पलटवार उसी बयान का जवाब माना जा रहा है, जिससे यूपी की राजनीति में घमासान और बढ़ गया है।
*हमारी डोर अल्लाह के हाथ में है, लेकिन @yadavakhilesh की डोर ज़रूर @BJP4India के हाथ में है। pic.twitter.com/XWwxlSnRfk
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) November 15, 2026
सफारी पार्क में शेर का पीछा करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद तीन कर्मचारी बर्खास्त
विदिशा: 16 वर्षीय नाबालिग की ब्लीडिंग मामला, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों पर अठावले का पलटवार: सरकार को ऐसी कोई जरूरत नहीं
लंदन के भारतीय रेस्टोरेंट के बाहर बवाल: हलाल नहीं लिखने पर घिरे सिख मालिक, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मंडप का किया भव्य उद्घाटन
दिल्ली के शोरूम में खौफनाक वारदात: ट्रायल रूम में युवती की निर्मम हत्या, CCTV में कैद हुई आखिरी जद्दोजहद
कीड़े-मकोड़ों से लेकर पक्के घर तक: PM मोदी से बात करते हुए भावुक हुए यवतमाल के कृष्णा टेकाम
EPF खाते में जन्मतिथि (DOB) गलत है? घर बैठे 5 आसान स्टेप्स में करें सुधार
बाउंड्री पर फैन की अजीबोगरीब हरकत: डेब्यू मैच में भारतीय गेंदबाज के सामने आया ये विचित्र पल
अब एक साथ दो डिग्रियां पाना हुआ आसान, UGC ने पुरानी डिग्रियों को भी दी मान्यता!