देशभर में मौसम एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं जहरीली हवा से सांस लेना दूभर हो गया है, तो कहीं बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात तटीय राज्यों के लिए मुसीबत बनने को तैयार है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत हो रहा है। इसके 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इस सिस्टम के प्रभाव से 18-19 नवंबर को ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और नॉर्थ एवेन्यू जैसे इलाकों में AQI 320 से 330 के बीच दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हल्की बारिश और सुबह के समय घने कोहरे से प्रदूषण के स्तर पर कोई खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। 15 नवंबर को इन पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन दिनों (15-17 नवंबर) तक घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। कोहरे की वजह से दृश्यता (Visibility) घटकर 50 मीटर तक रह गई है, जिसका असर रेल, सड़क और हवाई यातायात पर पड़ सकता है। वहीं, बिहार में फिलहाल मौसम स्थिर बने रहने के संकेत हैं और इस हफ्ते कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा।
सावधानी: चक्रवाती तूफान और घने कोहरे को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
*मौसम संबंधी चेतावनी !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 14, 2026
मुख्य बिंदु:
(i) दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उसी क्षेत्र में अवदाब (Depression) में intensify होने की बहुत अधिक संभावना… pic.twitter.com/WsCSXFHtMh
पैरोल मिलने के बावजूद क्यों जेल से बाहर नहीं आ सके अमृतपाल सिंह? जानिए कहां फंसा है कानूनी पेच
IND vs NZ: सीरीज का निर्णायक मुकाबला कल, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फ्री में लाइव
सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ा युवक, आधे घंटे तक टंगी रही जान; हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतरा
NIFTEE 2027: फैशन डिजाइन में करियर बनाने का मौका, आवेदन की तारीख आगे बढ़ी
यूपी में जनगणना का डिजिटल दौर: अब घर बैठे भरें अपना डेटा, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना
आखिरी गेंद पर थर्राया पाकिस्तान: मोहित उलवा के जादुई चौके से भारत बना अंडर-19 चैंपियन
महिला क्रिकेट में नया धमाका: दिशा कसाट ने एक पारी में जड़े 10 छक्के, रचा इतिहास
गुरुग्राम में खौफनाक रात: दंपती की कार का 1 किमी तक पीछा, सोसायटी गेट पर जमकर हुआ बवाल
भारत समिट में विदेशी नेता का विवादित नारा, राहुल गांधी की मौजूदगी पर घमासान
हमारी डोर अल्लाह के हाथ में, आपकी BJP के हाथों में : ओवैसी का अखिलेश पर तीखा प्रहार