झारखंड की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के सिमडेगा से विधायक भूषण बाड़ा पर एक 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा। पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज होते ही राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है।
आवास पर वारदात का आरोप पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विधायक ने उनके सरकारी आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया, मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। रांची के धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
हटिया के डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और मौके से मिलने वाले अन्य भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
BJP का प्रदर्शन: फांसी से कम कुछ मंजूर नहीं मामला सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी आक्रामक मोड में है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धुर्वा पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और विधायक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कड़े शब्दों में कहा, यह सिर्फ एक आरोप नहीं, बल्कि एक नाबालिग पीड़िता का बयान है। अगर आरोप साबित होते हैं, तो विधायक को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष ऐसी घटनाओं पर चुप्पी साध लेता है।
विधायक ने आरोपों को नकारा दूसरी ओर, आरोपी विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी उनकी छवि खराब करने के लिए यह कहानी गढ़ रहे हैं।
विधायक ने यह स्वीकार किया कि पीड़िता पूर्व में उनके आवास पर काम करती थी, लेकिन वह चार महीने पहले ही काम छोड़ चुकी थी। भूषण बाड़ा ने सवाल उठाया कि अगर घटना हुई थी, तो इतने महीनों तक खामोशी क्यों रही? बहरहाल, पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा। फिलहाल, यह मामला झारखंड की सियासत में बड़ा मुद्दा बन चुका है।
*#WATCH | Ranchi, Jharkhand | The BJP staged a protest against Congress MLA Bhushan Bara after allegations of rape were levelled against him and an FIR was registered under the POCSO Act. pic.twitter.com/qnKjzenA7w
— ANI (@ANI) November 13, 2026
रील के चक्कर में मौत से खेल! चलती वैन का दरवाजा खोलकर नाचने लगा ड्राइवर, यात्रियों ने भी दिया साथ
कीवी सरजमीं पर भारत की महा-शर्मिंदगी: 89 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, बने कई अनचाहे रिकॉर्ड
एशियन पैरा गेम्स के सितारों का सम्मान: स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत को 31 लाख का इनाम
शिमला में बंदरों का आतंक: पेंशनर से छीने 81 हजार रुपये, पहाड़ी से उड़ाए नोट
नक्सलगढ़ से विकास का गढ़: बस्तर में फिर गूंजेगी शिक्षा की किलकारी, 6.51 करोड़ से बनेंगे आश्रम-छात्रावास
रैली में बिगड़ी बुजुर्ग कार्यकर्ता की तबीयत, पीएम मोदी ने रुककर की मदद
रोहित और ईशान की भारी चूक: दो जीवनदान पाकर विल यंग ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक
शादी से पहले ससुर की घिनौनी मांग: बहू कुंवारी नहीं है, अब शादी नहीं होगी
क्या कार्तिक आर्यन का पीआर गेम बॉलीवुड को चुभ रहा है? सिद्धार्थ मल्होत्रा के तंज ने छेड़ी नई बहस
बेंगलुरु को 15,600 करोड़ की सौगात: प्रधानमंत्री मोदी ने पिंक लाइन का किया उद्घाटन, मेट्रो में लिया सफर का आनंद