नयी दिल्ली: ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) मेन 2027 के जनवरी सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, इस बार के आंकड़े थोड़ा हैरान करने वाले हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 12 नवंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, 6.70 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन तो किया, लेकिन उनमें से केवल 4.90 लाख ने ही फीस जमा की है।
26 फीसदी का बड़ा अंतर पंजीकरण करने वाले और फीस जमा करने वाले छात्रों के बीच 1.80 लाख का यह अंतर लगभग 26 फीसदी है। जेईई इतिहास में यह पहली बार है जब रजिस्ट्रेशन और फाइनल सबमिशन के बीच इतना बड़ा गैप देखने को मिल रहा है। आखिर इसके पीछे क्या कारण है?
नया आवेदन करने की सुविधा बनी प्रमुख वजह करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, इस साल NTA ने आवेदन प्रक्रिया में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जो इस अंतर की मुख्य वजह हो सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि यदि किसी छात्र से रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के बजाय नया आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
गलती सुधारने की हड़बड़ी एक्सपर्ट का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र नाम, माता-पिता का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, फोटो या कैटेगरी चुनने में गलती कर रहे हैं। इन गलतियों को सुधारने के लिए छात्र बिना फीस जमा किए ही दोबारा नया रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। पुराने फॉर्म को वे बीच में ही छोड़ रहे हैं, जो डेटा में अंतर का कारण बन रहा है।
आधार कार्ड की फोटो भी है बड़ी समस्या इसके अलावा, लाइव फोटो मिसमैच होना भी एक प्रमुख समस्या है। कई छात्रों ने पुराने आधार कार्ड के विवरण के साथ फॉर्म भरा, जिसका मिलान वर्तमान फोटो से नहीं हो पाया। ऐसे में वे दोबारा प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। आधार कार्ड में नाम या फोटो अपडेट कराने के बाद भी छात्र नया फ्रेश फॉर्म भरना पसंद कर रहे हैं।
22 नवंबर है लास्ट डेट अभी भी आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर है। वहीं, अगर कोई छात्र निर्धारित समय में चूक जाता है, तो वह लेट फीस के साथ 26 नवंबर तक आवेदन कर सकता है। सलाह दी जाती है कि आवेदन को अंतिम समय के लिए न छोड़ें और फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें।
JEE (Main) 2027 Update!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 12, 2026
4,90,008 Aspirants Are Already In. Are You?
Over 6.7 lakh forms have already been submitted for JEE (Main) 2027 Session-1.
Don t wait until the final days.
3 Simple Steps to Lock Your Spot:
•Submit your form
•Pay the required fee
•Download your… pic.twitter.com/aIk6jcl256
इंदौर: माफिया बनकर रील बनाना पड़ा भारी, स्टंटबाजों को पुलिस ने थाने में सिखाया सबक
6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo का नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें खासियत
एनसीईआरटी किताबों की खराब छपाई पर एक्शन मोड में, दोषी प्रिंटर्स पर होगी सख्त कार्रवाई
अहमदाबाद कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जादू: किसी को मिला किस , तो किसी की शुरू हुई नई लव स्टोरी
सऊदी की राबिग तेल रिफाइनरी पर हूती हमला: ऊर्जा गलियारे में बढ़ा तनाव
मां, भिक्षा दीजिए... : जब संन्यासी बेटे की पुकार सुनकर छलकी थी ममता, योगी आदित्यनाथ ने बयां की दिल की बात
मंगलुरु बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत, यौन शोषण के आरोप में कंडक्टर गिरफ्तार
जयमाला के बाद कमरे में दूसरी लड़की के साथ पकड़ा गया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
नन्हे बच्चे को पहली बार गोद में उठाते ही कांप उठे पिता, वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें
तमिलनाडु में मातम: तिरुचिरापल्ली में कार और पेड़ की भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत