सैंडपेपर विवाद पर आर-पार: पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के खुलासों को बताया झूठ और सस्ती पब्लिसिटी
News Image

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा द्वारा अपनी किताब में किए गए दावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिडनी में एक लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमिंस ने ख्वाजा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे केवल किताब बेचने का जरिया बताया।

क्या है सैंडपेपरगेट का नया विवाद? उस्मान ख्वाजा ने अपनी हालिया किताब में 2018 के बहुचर्चित सैंडपेपरगेट स्कैंडल को लेकर कई दावे किए हैं। ख्वाजा का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी थी और उन्होंने कैमरून बैनक्रॉफ्ट को आगाह भी किया था। कमिंस ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि ख्वाजा के दावे 100% गलत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें या टीम को सैंडपेपर के इस्तेमाल की कोई जानकारी नहीं थी।

8 साल की चुप्पी पर भड़के कमिंस पैट कमिंस ने सबसे बड़ा सवाल यह उठाया कि अगर ख्वाजा को सब कुछ पता था, तो वह आठ साल तक चुप क्यों रहे? उन्होंने कहा, सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने मुझसे या किसी साथी खिलाड़ी से कभी सच जानने की कोशिश नहीं की। सीधा किताब में लिख दिया। यह दोस्तों के साथ किए जाने वाला व्यवहार नहीं है, आपने लोगों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है।

बैनक्रॉफ्ट को रोकने पर सवाल खिताब में ख्वाजा ने लिखा है कि उन्होंने बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर इस्तेमाल करने से रोका था। इस पर कमिंस ने तंज कसते हुए कहा, अगर आप जानते थे कि कुछ गलत हो रहा है, तो आपने उन्हें उसी वक्त क्यों नहीं रोका? आठ साल बाद किताब में इसका जिक्र करना किसी काम का नहीं है।

कप्तानी और नस्लभेद के आरोपों का जवाब ख्वाजा ने कप्तानी को लेकर भी कुछ गंभीर सवाल उठाए थे। इस पर कमिंस ने कहा, अगर आप कहते हैं कि कप्तान बनने के लिए गोरा होना जरूरी है, तो आपके पास इसके सबूत होने चाहिए। यह एक बहुत गंभीर आरोप है और इसमें सच्चाई बिल्कुल नहीं है।

68 मिनट की मैराथन प्रेस कॉन्फ्रेंस सिडनी स्थित क्रिकेट सेंट्रल में करीब 68 मिनट तक चले इस सवाल-जवाब के सेशन में कमिंस ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें कहानी सुनाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जो भी कहा जा रहा है, उसकी जिम्मेदारी भी लेनी होगी। अंत में कमिंस ने साफ कर दिया कि वह अब इस विवाद को यहीं खत्म करना चाहते हैं और आगे इस पर कोई चर्चा नहीं करेंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बस में बुजुर्ग के पास बैठी एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, भड़कीं अनुष्का पिंपुटकर ने दी सफाई

Story 1

फॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है ये सफाईकर्मी, संघर्ष की कहानी सुन दंग रह जाएगी दुनिया!

Story 1

मौत को छूकर निकली कार! महिला और बच्चे के पास से गुजरी बेकाबू गाड़ी, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

Story 1

अहमदाबाद कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जादू: किसी को मिला किस , तो किसी की शुरू हुई नई लव स्टोरी

Story 1

मैक्सिको में खूनी तांडव: ड्रग लॉर्ड अल चापो इसिद्रो की गिरफ्तारी के बाद सिनालोआ में युद्ध जैसे हालात, 11 की मौत

Story 1

पैट्रियट बनाम S-400: बहरीन हमले के बाद छिड़ी जंग, जानें कौन सा एयर डिफेंस सिस्टम है ज्यादा घातक?

Story 1

नेपाल का सफर होगा सुपरफास्ट: सोनौली हाईवे का 89% काम पूरा, यूपी के इन जिलों की खुलेगी किस्मत

Story 1

क्या पीएम मोदी की सलाह ने बचा लिया निवेशकों का पैसा? मंत्री रामकृपाल यादव का बड़ा दावा

Story 1

जसप्रीत बुमराह का खौफ: टॉम लैथम को लगातार दूसरी बार बनाया शून्य का शिकार

Story 1

अयोध्या से सीधे जनकपुर तक अब राम-सीता एक्सप्रेस: पीएम मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी