पर्थ: इंग्लैंड के खिलाफ 13 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श मुश्किलों में घिरे नजर आए। गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉल टैंपरिंग विवाद (सैंडपेपरगेट) से जुड़े सवालों ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया।
क्या है नया विवाद? पूर्व साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने अपनी नई आत्मकथा में दावा किया है कि 2018 में केपटाउन टेस्ट में हुई बॉल टैंपरिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। अब तक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज यह कहते रहे हैं कि उन्हें इस साजिश की कोई भनक नहीं थी। ख्वाजा के इस खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में फिर से बहस छिड़ गई है।
तीखे सवालों पर ‘असहज’ हुए कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत होते ही पत्रकारों ने मार्श से सीधा सवाल पूछा कि क्या उन्हें उस वक्त इस बारे में जानकारी थी। मार्श असहज दिखे और उन्होंने हंसकर बात टालने की कोशिश की। उन्होंने कहा, मैं यहां अपनी कहानी सुनाने नहीं आया हूं। मेरा ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच पर है।
जब पत्रकारों ने दबाव बनाया और उनसे हां या ना में जवाब मांगा, तो मार्श ने कहा, मैं इस घटना से आगे बढ़ चुका हूं। मैं सम्मान करता हूं कि कुछ लोग अभी भी इसके बारे में बात करना चाहते हैं, लेकिन मैं आगे बढ़ चुका हूं। उम्मीद है कि मेरी इस स्थिति का सम्मान किया जाएगा।
तनाव के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मौन मार्श लगातार एक ही जवाब देते रहे कि उनकी प्राथमिकता फिलहाल टीम का नेतृत्व करना है। जब सवालों की बौछार बढ़ गई, तो अंत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मीडिया अधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रेस कॉन्फ्रेंस को रोकना पड़ा।
क्या दोबारा होगी जांच? ख्वाजा के इन सनसनीखेज खुलासों के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने स्पष्ट कर दिया है कि 2018 के मामले में कोई दोबारा जांच नहीं की जाएगी। उस वक्त स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन अब बोर्ड इस अध्याय को बंद मानकर आगे बढ़ चुका है।
Australia s ODI captain says he’s “moved on” from the sandpaper scandal and refused to share his version of the infamous events.
— The West Sport (@TheWestSport) November 12, 2026
Read more: https://t.co/b58Umz6doL pic.twitter.com/FdsFbQu2Te
विराट कोहली ने पकड़ी फैन की चालाकी, ऑटोग्राफ देने से किया साफ इनकार
पंजाब की राजनीति में साइकिल यात्रा का दम: सचिन पायलट बोले- भगवंत मान ने गंवाया सुनहरा मौका
पंजाब चुनाव: आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कहा- यह सत्ता का नहीं, भविष्य का चुनाव
भारत ने पानी रोका तो मरियम नवाज को दिखीं सोने की नदियां , क्या वाकई पंजाब में बह रहा है खजाना?
अनंत सिंह की बेटी की शादी: खेसारी लाल यादव को वीडियो कॉल कर दिया न्योता, करोड़ों के तोहफे की चर्चा
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर: संपत्ति में 8 गुना का फासला, जानें कौन कितना अमीर
U-19 एशिया कप: फाइनल में भारत-पाकिस्तान की महाजंग, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को दी मात
छठ महापर्व: दिल्ली-NCR में सजे 1000 से ज्यादा घाट; मुनक नहर पर बना 11 किमी लंबा सबसे बड़ा छठ घाट
हाथी का खौफनाक हमला: बाल-बाल बचा बाइक सवार, रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना
यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा तैयार, क्या बदलेगा सियासी समीकरण?