साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ चर्चा में हैं। उनकी आगामी तमिल फिल्म इंजी वेल्लम की रिलीज डेट सामने आ गई है, जिससे फैंस के बीच उत्साह का माहौल है। इस फिल्म में पहली बार विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में एक साथ नजर आएंगे।
मेकर्स ने एक शानदार मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है। यह फिल्म अगले साल यानी 29 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के नाम इंजी वेल्लम (अदरक और गुड़) का अर्थ ही एक ऐसे रिश्ते को दर्शाता है जिसमें मिठास के साथ-साथ थोड़ा तीखापन भी हो।
मोशन पोस्टर में विजय सेतुपति और साई पल्लवी के साथ दो जुड़वां बच्चियां भी दिखाई दे रही हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में दोनों एक शादीशुदा जोड़े की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।
फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कोलकाता में फिल्माया गया है। पिछले साल जुलाई में विजय सेतुपति और साई पल्लवी को हावड़ा ब्रिज पर शूटिंग करते देखा गया था। सेट से आई तस्वीरों में विजय क्लीन शेव लुक में थे, वहीं साई पल्लवी सादगी भरे अंदाज में नजर आई थीं। निर्देशक मणिरत्नम भी शूटिंग के दौरान कलाकारों का मार्गदर्शन करते दिखे थे।
मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म के लिए साथ आई है। रोजा , बॉम्बे और दिल से जैसी फिल्मों में अपनी धुनों से जादू बिखेरने के बाद, फैंस को इंजी वेल्लम के संगीत से भी वैसी ही उम्मीदें हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो साई पल्लवी इन दिनों रामायण में माता सीता के किरदार को लेकर चर्चा में हैं, वहीं मणिरत्नम अपनी पिछली फिल्म ठग लाइफ (2025) के बाद इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।
*Idhula yaaru Inji, yaaru Vellam?
— Madras Talkies (@MadrasTalkies_) November 11, 2026
Task alert 🔔
Reply to the tweet with your fun and beautiful family pictures ❤️🔥#InjiVellamFromJan29 pic.twitter.com/zJAFrpHsJt
9.20 करोड़ में बिके, फिर हुए बाहर... क्या IPL 2027 में मुस्तफिजुर रहमान की केकेआर में होगी वापसी?
IND vs NZ: सीरीज पर कब्जे के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देखें चौथा वनडे
शुभमन गिल के बिना टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी: चौथे वनडे में कौन होगा रोहित का साथी?
फैटी लिवर का काल हैं ये आसान एक्सरसाइज, जानें घर पर रिवर्स करने का कारगर तरीका
मणिरत्नम की इंजी वेल्लम का ऐलान: विजय सेतुपति और साई पल्लवी की जोड़ी बिखेरेगी जादू
फाइनल की जंग: भारत और पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का जलवा: बिल्हा बना नंबर-1, बिलासपुर को मिला राष्ट्रीय सम्मान
झूठ की किताब : सोनिया गांधी के संस्मरण पर सिख नेताओं का कड़ा प्रहार, ऑपरेशन ब्लू स्टार पर छिड़ा विवाद
सैनिक की कब्र पर हंसी-मजाक? रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का वीडियो वायरल
अक्षरा की छठ पॉलिटिक्स ! सम्राट चौधरी से नीतीश तक, दिग्गजों से मिल रही एक्ट्रेस का क्या है मिशन?