10 नवंबर 2026 को भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC की सेवाओं में अचानक तकनीकी खराबी देखने को मिली। वेबसाइट और मोबाइल ऐप के काम न करने से देशभर के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उपयोगकर्ताओं की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करने, ट्रेनों की उपलब्धता देखने और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कतें आ रही हैं। डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 52% शिकायतें मोबाइल ऐप को लेकर हैं। इसके अलावा 21% शिकायतें वेबसाइट और 18% सिस्टम ब्रेकडाउन से संबंधित हैं।
डाउनडिटेक्टर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सेवाओं में आ रही रुकावटों को ट्रैक करता है। आज दर्ज की गई शिकायतों में अचानक आया उछाल संकेत देता है कि सर्वर या सिस्टम में गंभीर समस्या है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह समस्या पूरे देश में एक समान है या कुछ चुनिंदा सर्वरों तक सीमित है, क्योंकि आधिकारिक तौर पर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
फिलहाल IRCTC या रेल मंत्रालय की ओर से तकनीकी खराबी के कारणों, प्रभावित यात्रियों की संख्या या इसे ठीक करने के समय को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर यात्री अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जिसमें तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
यदि आप भी टिकट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं और वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो इन बातों का ध्यान रखें:
Honourable Prime Minister of India @PMOIndia, The IRCTC website has been inaccessible for more than an hour. Even the IRCTC mobile app is not functioning, causing inconvenience to passengers trying to book tickets. Requesting your immediate intervention to resolve this issue and restore the services at the earliest. @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw CC: @CMOTamilnadu
— Afreen_TVK VIRTUAL WARRIOR (@sathik17) November 10, 2026
व्हाइट हाउस के बाहर कार का तांडव: सुरक्षा में सेंध के बाद हड़कंप, दो गिरफ्तार
नीतीश कुमार के बेटे को CM बनाने का ऑफर? बिहार की सियासत में खेले की नई चर्चा
क्या विराट कोहली की वजह से खत्म हुआ सुरेश रैना का करियर? सालों बाद पूर्व क्रिकेटर ने खोला बड़ा राज
13 साल का साथ और फिर तलाक: पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की प्रेम कहानी का अंत
सोनिया गांधी की आत्मकथा: मोदी से नजरें चुराने पर क्या बोलीं? 2004 में PM पद ठुकराने का सच भी आया सामने
हमारी टैक्स से मिलती है सैलरी : नशे में धुत युवक का पुलिस से हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का शंखनाद: स्मृति मंधाना के हाथों में कमान, जेमिमा की धमाकेदार वापसी
क्या पिता की राह छोड़ विराट कोहली बन रहे हैं आर्यवीर सहवाग? शतक के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म
कैंची धाम में अटकी गाड़ियां: आस्था का सैलाब, वीक-डे पर भी लगा भवाली रोड पर जाम
दिवाली बोनस: सेठ ने हर कर्मचारी को थमाए 1 लाख रुपये कैश, भावुक हुए स्टाफ ने कहा- ऐसा मालिक नहीं देखा