गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। नागांव के समागुरी में जीत के जश्न के दौरान, मुख्यमंत्री ने एक मुस्लिम डेयरी किसान द्वारा भेंट किया गया दूध भरे मंच पर पी लिया।
किसान का अनोखा उपहार कार्यक्रम के दौरान, मो. सोहाब अली नामक एक स्थानीय डेयरी किसान सीएम सरमा के पास पहुंचे और उन्हें अपने फार्म की गाय का दूध एक प्लास्टिक की बोतल में भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बिना किसी संकोच के इसे स्वीकार किया और सबके सामने ही दूध का घूंट भरा।
मू-श्किल वाला मजेदार कमेंट इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, डेयरी किसान मो. सोहाब अली ने मुझे अपने फार्म की गाय का दूध उपहार में दिया, और इसका एक घूंट न पीना तो नामुमकिन (मू-श्किल) था। इस दौरान दूध पीते हुए सीएम की एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें वे काफी सहज नजर आ रहे थे।
उपचुनाव की जीत और चुनावी वादा यह दौरा मुख्यमंत्री के उस वादे का हिस्सा था, जो उन्होंने उपचुनाव प्रचार के दौरान किया था। उन्होंने वादा किया था कि यदि एनडीए उम्मीदवार देवाशीष शर्मा जीतते हैं, तो वे खुद इलाके में आकर निवासियों के साथ जश्न मनाएंगे। नगांव में बीजेपी की यह जीत राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या है।
असम को दुग्ध क्रांति की ओर ले जाने का लक्ष्य इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केवल जश्न ही नहीं मनाया, बल्कि राज्य में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के सरकार के एजेंडे को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि असम सरकार का लक्ष्य राज्य में प्रतिदिन दूध उत्पादन को 10 लाख लीटर तक पहुंचाना है।
राज्य सरकार डेयरी फार्मिंग को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए किसानों को हर संभव आर्थिक और तकनीकी मदद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
A dairy-licious gift in Nagaon.
Md. Sohab Ali, a dairy farmer gifted me his farm s cow milk and it was Moo-shkil to not have a sip.
Across Assam, we are supporting all dairy farmers to run their business profitably and attain the goal of 10 lakh lts milk production per day. https://t.co/bt6VCEoeZj
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 8, 2026
सीट पर बैठोगे तो खाना लेना ही पड़ेगा: ट्रेन में पैंट्री स्टाफ की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल
दिल्ली के खिलाफ साजिश या प्रदूषण पर राजनीति: दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा को लेकर आर-पार की जंग
जलोड़ी दर्रे पर सफेद चादर: कुल्लू में सीजन की पहली बर्फबारी से बढ़ी ठंड
छठ की आपाधापी: 18,000 स्पेशल ट्रेनें भी साबित हुईं नाकाफी, टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री
भगवंत मान सरकार का कड़ा प्रहार: सिर्फ 6 महीने में विदेशों से पकड़े गए 17 गैंगस्टर
दिल्ली का ‘ग्रीन वॉर’: प्रदूषण के खिलाफ अब साल भर चलेगा कड़ा पहरा, 70 लाख पौधों से घिरेगी राजधानी
दिल्ली को मिली 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट की सौगात, मुनक नहर का बदला चेहरा
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर डिवाइडर तोड़ खंभे से टकराई कार, जिंदा जले 6 लोग
दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में: दिल्ली में पटाखे के धमाके से 10 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
LAC पर भारत की गेम चेंजर ताकत: न्योमा एयरबेस पर उतरा भारी विमान गजराज