दिवाली की रात हुई आतिशबाजी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों ने दिल्ली-NCR को एक गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है। सोमवार सुबह 6 बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब (Very Poor) श्रेणी में आता है।
खतरनाक स्तर पर हवा की गुणवत्ता स्थिति इतनी गंभीर है कि दिल्ली के 15 से अधिक इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जो गंभीर (Severe) श्रेणी में आता है। सोनिया विहार में AQI 449, बुराड़ी क्रॉसिंग में 445, विवेक विहार में 441, जहांगीरपुरी में 439 और नॉर्थ कैंपस में 437 दर्ज किया गया। हवा में छाए धुएं की मोटी परत ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया है।
महज 15 मिनट में बढ़ा प्रदूषण का स्तर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के डेटा के अनुसार, दिवाली की शाम स्थिति तेजी से बिगड़ी। शाम 7:45 बजे PM2.5 का स्तर 190 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो रात 8 बजे तक बढ़कर 259 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया। यह आंकड़ा निर्धारित मानक (60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से चार गुना अधिक है। पटाखों के धुएं ने पहले से ही खराब हवा में जहर घोलने का काम किया है।
GRAP-3 की सख्ती लागू बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है। इसके तहत निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की धरपकड़ और धूल नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।
पराली का संकट बरकरार प्रशासन केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतर-राज्यीय स्तर पर भी नजर बनाए हुए है। आयोग ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी पर गहरी चिंता जताई है। फिलहाल, दिल्ली के लोगों को साफ हवा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में ही ठहरे हुए हैं।
#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) in the area around Ghazipur is 418, categorised as Severe , as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
— ANI (@ANI) November 9, 2026
(Visuals shot at 05:50 am) pic.twitter.com/dIbYaQ64uY
ईरान के प्रतिनिधियों ने दी दिवाली की बधाई, नमस्कार बोलकर जीता भारतीयों का दिल
दीपावली पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले PM मोदी, जवानों के साथ मनाया नक्सल-मुक्त भारत का जश्न
दीवाली पर बॉस का बड़ा दिल: 20 कर्मचारियों को थाली में सजाकर दिए 1-1 लाख रुपये नकद
केएल राहुल का बड़ा दिल: गेम चेंजर अवॉर्ड पाकर किया कुछ ऐसा, हर कोई रह गया दंग
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज: 38 दिनों से जारी है छात्रों का संग्राम, अब भूख हड़ताल पर जिंदगी का संकट
IND vs PAK: पहले आप-पहले आप के चक्कर में छूटा आसान कैच, पाकिस्तान की खराब फील्डिंग का वीडियो वायरल
दिवाली की आतिशबाजी का जहरीला असर: दिल्ली-NCR की हवा दमघोंटू , कई इलाकों में AQI 400 के पार
वनटांगियों के वनवास का अंत: 70 सालों बाद सीएम योगी ने दिलाया हक
जशपुर में लापरवाही का रास्ता: सड़क निर्माण के नाम पर 3 दिन से रेंग रहा ट्रैफिक, 12 घंटे जाम में फंसे ट्रक
बिग बॉस 20: कॉमेडियन गौरव गुप्ता की रोस्टिंग पड़ी भारी, विवाद के बाद प्राइवेट करना पड़ा अकाउंट