केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें इस वक्त 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं। आयोग के गठन को एक साल का समय पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से सैलरी फॉर्मूले या फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में उत्सुकता और चिंता दोनों है।
8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में किया गया था। जानकारी के अनुसार, आयोग ने कर्मचारियों, पेंशनर्स और विभिन्न मंत्रालयों से सुझाव लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब सभी को आयोग की अंतिम सिफारिशों का इंतजार है।
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यह वह गुणांक है जिसके जरिए बेसिक सैलरी तय की जाती है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था। अब कर्मचारी संगठनों की मांग है कि इसे बढ़ाकर 3.83 से 4.0 के बीच रखा जाए। अगर सरकार इस मांग को मानती है, तो वेतन में भारी वृद्धि होना तय है।
फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। कर्मचारी संगठनों (जैसे NC-JCM) ने इसे बढ़ाकर 69,000 रुपये से 72,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। कर्मचारियों का तर्क है कि बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के खर्च को देखते हुए मौजूदा वेतन संरचना अब अपर्याप्त हो चुकी है।
पेंशनर्स भी बड़ी राहत की उम्मीद में हैं। भारत पेंशनर्स समाज ने न्यूनतम पेंशन को 9,000 रुपये से बढ़ाकर 45,000 रुपये करने की मांग की है। साथ ही, अंतिम वेतन का 67 फीसदी हिस्सा पेंशन और 50 फीसदी हिस्सा फैमिली पेंशन के रूप में देने का सुझाव दिया गया है।
आधिकारिक समय-सीमा के अनुसार, आयोग को मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। हालांकि, आयोग चाहे तो किसी खास विषय पर अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है।
सबसे बड़ा सवाल एरियर का है। चूंकि वेतन आयोग के बदलाव 10 साल के अंतराल पर होते हैं, इसलिए कर्मचारी मानकर चल रहे हैं कि नई दरों का लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला सरकार को ही लेना है कि वह एरियर का भुगतान किस रूप में करेगी।
8th CPC!
— 8th pay commission (@8thpaycommision) November 3, 2026
One year has passed approximately 66% of the timeline completed. Central Government employees are eagerly waiting for the next big milestones — recommendations, fitment factor and revised pay structure. #8thpaycommission pic.twitter.com/HkSXXXcd8g
बिग बॉस के घर में करण जौहर का कॉफी विद करण स्टाइल: यंग डीएसए ने लव से दोस्ती को बताया अपनी सबसे बड़ी गलती
नवंबर में इन सब्जियों की खेती से मालामाल होंगे किसान, कम लागत-ज्यादा मुनाफे का है मौका
अयोध्या दौरे पर अखिलेश का यू-टर्न : क्या 2027 की तैयारी के लिए रामलला की शरण में सपा प्रमुख?
बांग्लादेश: ढाका में हिंदू महिला से बर्बरता का आरोप, पुलिस की टिप्पणी पर बढ़ा विवाद
ट्रंप नहीं होते तो अमेरिका का अस्तित्व नहीं होता : नए चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर का बड़ा बयान
इथियोपिया से दबोचा गया डोनी बल गैंग का सरगना, 10 महीने के मिशन के बाद भारत में गिरफ्तारी
लाल साड़ी वाली महिला और सांड का हैरान करने वाला वीडियो वायरल, रोंगटे खड़े कर देगा यह मंजर
यमुना की लहरों पर गूंजा जय श्री राम , दीपावली पर दिल्ली की नदी का दिखा अद्भुत नजारा
दिवाली-छठ पर भोपाल स्टेशन का खौफनाक मंजर: क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है रेलवे?
यमुना की लहरों पर जय श्री राम : दिल्ली की दिवाली में आकर्षण का केंद्र बनी खास नाव