मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। इस मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।
इस उच्च-स्तरीय चर्चा में रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव और रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU के प्रमुख इगोर कोस्त्युकोव भी शामिल हुए। क्रेमलिन ने बताया कि बातचीत का मुख्य केंद्र सुरक्षा सहयोग और क्षेत्रीय घटनाक्रम रहे।
फोन कॉल के बाद आमने-सामने चर्चा यह बैठक अचानक नहीं हुई है। इससे ठीक तीन दिन पहले, 2 नवंबर को पुतिन और रेजाई के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। ईरानी मीडिया के अनुसार, उस दौरान पश्चिम एशिया की संवेदनशील स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई थी।
इस बैठक के तुरंत बाद रूस ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री ने भी सात देशों के अपने समकक्षों से आपातकालीन फोन वार्ता की थी, जो क्षेत्र में बढ़ते तनाव के स्पष्ट संकेत हैं।
जेलेंस्की ने दुनिया को दी चेतावनी इधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इबेरो-अमेरिकन शिखर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन के लिए समर्थन और मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ अब किसी को भी चुप नहीं रहना चाहिए।
जेलेंस्की ने चिंता जताई कि यदि पुतिन यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन कर जमीन हथियाने में सफल हो गए, तो यह पूरी दुनिया के लिए एक खतरनाक नजीर बन जाएगी।
दुनिया की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कड़े शब्दों में कहा, अगर रूस जैसा देश सीमाओं को बदलने में कामयाब होता है, तो फिर दूसरों को ऐसा करने से कौन रोकेगा? यह पूरी दुनिया की सीमाओं की व्यवस्था को नष्ट कर देगा।
जेलेंस्की ने जोर दिया कि यूक्रेन को इस समय एयर डिफेंस सिस्टम और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को बहाल करने के लिए तत्काल उपकरणों की जरूरत है। उन्होंने वैश्विक नेताओं से अपील की है कि वे रूसी आक्रामकता को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं, अन्यथा वैश्विक सुरक्षा का ढांचा चरमरा जाएगा।
Footage of Putin meeting Iranian Supreme National Security Council Secretary Mohsen Rezaei, joined by Kremlin aide Ushakov and GRU chief Kostyukov. pic.twitter.com/CEYJrEuXLo
— Clash Report (@clashreport) November 5, 2026
मैं नाराज फूफा नहीं, शांत फूफा हूं : जयपुर में अश्विनी वैष्णव का मजाकिया अंदाज
बेंगलुरु में CEC ज्ञानेश कुमार का मॉक अरेस्ट : इंडिया गठबंधन का सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
प्रलय का प्रहार: भारत की नई क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल से कांपेंगे दुश्मन, 500 किमी दूर तक अचूक निशाना
हरदीप पुरी का सदन तक का सफर हुआ आसान, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
क्या भारत विरोधी बयानबाजी और टूटे वादों ने ट्रंप की पार्टी को चुनाव में हराया?
क्या चीन अपनी ‘दैत्याकार’ मशीनों से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को रोकेगा?
बैंक में जमा आपका पैसा कितना सुरक्षित? RBI ने बताया DICGC का पूरा सच
1 जनवरी से सस्ता होगा आपका रेल सफर: 18 ट्रेनों से हटा सुपरफास्ट का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
फुटबॉल के युग का अंत: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
रामायण की ग्रैंड रिलीज: सितारों को आई पसंद, तो समीक्षकों ने निकाली कमियां