लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती दी है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में राहुल ने पीएम मोदी से कहा कि वे स्थान और समय चुनें, वे बहस के लिए तैयार हैं।
डरिए मत, आइए चर्चा करते हैं राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अक्सर विपक्ष को देशद्रोही और विदेशी ताकतों से मिला हुआ बताते हैं। उन्होंने कहा, 24 घंटे बीत गए हैं, मैंने आपको चुनौती दी है। अगर आप सच में मानते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है, तो मंच पर आइए और दूध का दूध, पानी का पानी होने दीजिए।
मोहन भागवत को जज बनाने का प्रस्ताव बहस को निष्पक्ष बनाने के लिए राहुल गांधी ने एक अनोखा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि बहस के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी जज के तौर पर बैठाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहस एक मेज पर आमने-सामने होनी चाहिए, जिसमें देश का युवा और मीडिया भी मौजूद रहे।
किन मुद्दों पर होगी बात? राहुल गांधी ने बहस के लिए कई गंभीर मुद्दों की सूची रखी है:
दिग्गज नेताओं से लगाई गुहार राहुल गांधी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं—रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि ये नेता पीएम मोदी के शुभचिंतक हैं, इसलिए उन्हें इस बहस के लिए राजी करें।
45 मानहानि के मामलों का जिक्र अपने खिलाफ दर्ज करीब 45 मानहानि के मुकदमों का जिक्र करते हुए राहुल ने तंज कसा कि पीएम मोदी अन्य मुद्दों पर तो तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हैं, लेकिन विदेशी कनेक्शन वाले आरोपों पर कोई ठोस जवाब नहीं देते। उन्होंने अंत में प्रधानमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी चुनौती दोहराई और कहा— जल्दी कीजिए, डरिए मत।
24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 3, 2026
आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।
देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।
दोनों मिलेंगे,… pic.twitter.com/373F0IqdMR
IPL 2027: CSK की बड़ी चाल से मची खलबली, क्या SRH से छिन जाएगा यह खतरनाक मैच-विनर?
ऐसी अंग्रेजी तो अंग्रेजों ने भी नहीं सुनी होगी: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिक्षकों का अतरंगी उच्चारण
IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का आगाज़, जानिए कब और कहाँ देखें लाइव मैच
पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद सस्पेंड हुए ACP मनस्वी वशिष्ठ, जानें क्या है पूरा विवाद
‘बिग शो’ का अंत: ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप की वह 201 रनों की ऐतिहासिक पारी हमेशा रहेगी याद
PNB अकाउंट कहीं शोपीस तो नहीं बन गया? 10 नवंबर तक नहीं किया ये काम, तो बंद हो जाएगा खाता
यूक्रेन के सहायता केंद्र पर रूस का खूनी प्रहार: 26 की मौत, शांति वार्ता की कोशिशें तेज
ICC वर्ल्ड कप 2027: 12 करोड़ आवेदनों से टूटा रिकॉर्ड, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मची होड़
वर्दी का अनुशासन vs हक की लड़ाई: क्या पुलिस को प्रदर्शन करने का अधिकार है?
सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: ट्रक से भिड़ी बाइक, तो ड्राइवर के कॉलर पर चढ़ गई महिला