आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए फैंस की दीवानगी नए रिकॉर्ड बना रही है। टूर्नामेंट शुरू होने में अभी एक साल से अधिक का समय शेष है, लेकिन टिकटों के लिए आवेदन का आंकड़ा 12 करोड़ के पार पहुंच गया है। 1 नवंबर तक मिले आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर के 193 देशों के करीब 28 लाख फैंस ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए पंजीकरण कराया है।
भारत-पाक मुकाबला बना सबसे बड़ी आकर्षण टिकट आवेदनों में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सबसे ऊपर है। जोहान्सबर्ग में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए अब तक 83,97,294 आवेदन मिल चुके हैं। वहीं, 21 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए भी 79 लाख से अधिक फैंस ने आवेदन किया है, जो इस टूर्नामेंट के प्रति जबरदस्त उत्सुकता को दर्शाता है।
मेजबान देशों में भारी मांग टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी कर रहे दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में भी टिकटों की भारी मांग है। अकेले दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 41 मैचों के लिए 10.5 करोड़ आवेदन मिले हैं। जिम्बाब्वे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 24 अक्टूबर को होने वाले मैच के लिए 33 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है, जबकि नामीबिया में इंग्लैंड और बांग्लादेश के मैच के लिए भी भारी क्रेज देखा जा रहा है।
24 साल बाद अफ्रीका में वापसी आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अक्टूबर और नवंबर में तीन देशों—दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। 2003 के बाद यह दूसरी बार है जब यह टूर्नामेंट अफ्रीका में लौट रहा है। इस बार कुल 14 टीमें 12 मैदानों पर 57 मुकाबले खेलेंगी। खास बात यह है कि नामीबिया पहली बार किसी सीनियर मेंस वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा।
अभी भी मौका: 21 नवंबर तक खुला है पंजीकरण आईसीसी के जनरल मैनेजर गौरव सक्सेना ने फैंस के इस भारी उत्साह पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 24 साल बाद अफ्रीका में क्रिकेट के महाकुंभ की वापसी ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। जिन फैंस ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास 21 नवंबर 2026 तक का समय है। इसके बाद टिकट बैलेट प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
आंकड़ों पर एक नजर:
🚨 THE CRAZE FOR ICC ODI WORLD CUP 2027 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 2, 2026
- 120 Millions ticket applications registered.
- Fans from 193 countries have registered for ticket ballot. pic.twitter.com/vfDekWlM5B
WTC 2025-27 फाइनल की रेस: क्या भारत के लिए अब भी बची है उम्मीद? समझें पूरा समीकरण
पुतिन की अमेरिका को दो टूक: ईरान पर परमाणु हमला हुआ, तो यूक्रेन में रूस की बदलेगी रणनीति
चक्रवात मुरासु का तांडव: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल शुरू, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
बेंगलुरु: सरेआम दुकान में घुसा शख्स, महिला का गला दबाकर लूटी चेन; वीडियो देख कांप जाएंगे आप
उभरते सितारों का दम: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया-A टीम का ऐलान, तिलक वर्मा संभालेंगे कमान
IPL 2027: CSK की बड़ी चाल से मची खलबली, क्या SRH से छिन जाएगा यह खतरनाक मैच-विनर?
IPL 2027: ये 10 भारतीय धाकड़ बल्लेबाज जिन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ना चाहेगी!
बेडरूम में हुआ सांपों का खूनी मुकाबला , वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
भारत से पंगा पड़ा भारी: 40 अरब डॉलर गंवा चुका कंगाल पाकिस्तान, अब व्यापार बहाली के लिए गिड़गिड़ाया
पंजाब की सियासत में हलचल: क्या फिर साथ आएंगे भाजपा और अकाली दल?