दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 400 का आंकड़ा पार कर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कमर कस ली है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली के कई हॉटस्पॉट्स में प्रदूषण चरम पर रहा। जहांगीरपुरी में AQI 451 दर्ज किया गया, जो सबसे खतरनाक स्तर है। इसके अलावा, रोहिणी (431), पंजाबी बाग (424), अलीपुर (415), विवेक विहार (411), बवाना (409), डीटीयू (409) और नरेला (408) में भी हवा बेहद खराब स्थिति में है।
हवा के साथ-साथ पानी की स्थिति भी चिंताजनक है। कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में जहरीले झाग की मोटी परत तैरती हुई देखी गई है। आगामी छठ पर्व को देखते हुए प्रशासन ने इस झाग को हटाने के लिए रसायनों (केमिकल्स) का छिड़काव शुरू कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP के दूसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसके तहत क्या कदम उठाए जाएंगे:
विशेषज्ञों के अनुसार, प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। पिछले कुछ दिनों में AQI का ग्राफ 261 से उछलकर अब खतरनाक स्तरों पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में भी स्थिति में तत्काल सुधार की संभावना कम है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं। प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
VIDEO | Delhi: Cleaning measures underway as toxic foam is seen in the Yamuna River. Visuals from near Kalindi Kunj area.#YamunaRiver #DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) November 3, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/Dd7V1Gs36A
छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रही है भाजपा, खदानों पर है सरकार की नजर: भूपेश बघेल
कोला और आइसक्रीम के बाद बिस्किट बाजार में रिलायंस की बड़ी दस्तक, किफायती दाम में लॉन्च किए 9 नए वेरिएंट
रूस का बर्बर हमला: स्कूल बना मलबे का ढेर, 29 बेगुनाहों की मौत
सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: ट्रक से भिड़ी बाइक, तो ड्राइवर के कॉलर पर चढ़ गई महिला
पुतिन की अमेरिका को दो टूक: ईरान पर परमाणु हमला हुआ, तो यूक्रेन में रूस की बदलेगी रणनीति
पुणे की पिंक लाइन : महिला शक्ति और सौर ऊर्जा से लैस मेट्रो का आगाज
ब्राह्मण महिलाओं और पुजारियों पर विवादित टिप्पणी: AISA प्रमुख नेहा बोरा के बयान पर मचा राजनीतिक घमासान
अदाणी ग्रुप के मुरीद हुए अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स, बताया भारत के विकास का बड़ा सारथी
कुछ तो लोग कहेंगे... : रामायण पर छिड़े विवाद और ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर का दो-टूक जवाब
चक्रवात मुरासु का तांडव: 120 किमी की रफ्तार से आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, कई इलाके जलमग्न