बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भगवान श्री कृष्ण के प्रति कथित टिप्पणी के बाद बवाल बढ़ा, तो बाबा ने सफाई देते हुए वीडियो जारी किया है।
एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्री राम और श्री कृष्ण की तुलना करते हुए कहा था, हमारे वाले भगवान (राम) सीधे हैं, लेकिन तुम्हारे वाले (कृष्ण) का नाम भी टेढ़ा है, चलते भी टेढे़ हैं और खड़े भी टेढ़े होते हैं। इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई।
सफाई देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनके बयान को गलत अर्थ में लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टिप्पणी अपमानजनक नहीं, बल्कि भावपूर्ण उलाहना थी। उन्होंने कहा कि जैसे ब्रज की गोपियां और संत ठाकुर जी को प्रेम में उलाहना देते हैं, उसी भाव में उन्होंने यह बात कही थी।
बाबा ने कहा कि उनका उद्देश्य भगवान राम और कृष्ण के बीच भेदभाव पैदा करना बिल्कुल नहीं था। उन्होंने कहा, हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं और ब्रजवास की कामना करते हैं। हम भगवान को क्यों बांटेंगे? दोनों एक ही हैं और उनमें कोई अंतर नहीं है।
आलोचनाओं के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग आधा अधूरा वीडियो देख रहे हैं, वे उन्हें कृष्ण विरोधी मान रहे हैं, जो कि गलत है। उन्होंने कहा, अगर मेरी किसी बात या व्याख्या से किसी को भी ठेस पहुंची है, तो मैं विनयी भाव से क्षमा मांगता हूं।
अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बात का बतंगड़ न बनाएं। उन्होंने कहा कि ईश्वर को बांटने की कोशिश करना अनुचित है। उन्होंने लोगों से उनके भाव को समझने की अपील की और विवाद को समाप्त करने का आग्रह किया है।
*श्री कृष्ण पर दिए विवादित बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) November 2, 2026
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, हमारे वाले भगवान खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे, धाम भी सीधा है, अयोध्या, तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा है, चलते भी टेढ़े हैं और खड़े भी टेढ़े होते हैं#DhirendraShastri | #viralvideo pic.twitter.com/ZgNZA8YBai
खाकी का काला खेल: पहले खुद बिछाया ड्रग्स का जाल, फिर उसी के नाम पर नेता को किया गिरफ्तार
चक्रवात ‘मुरासु’ का रौद्र रूप: आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा खतरा, 110 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट
वियतनाम पहुंचे NSA अजीत डोभाल: रक्षा संबंधों को नई मजबूती देने की कवायद
हैदराबाद में सियासी हलचल: गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे चिरंजीवी के घर, राम चरण से की मुलाकात
बिग बॉस में मचा बवाल: बेटी के प्यार से खफा माता-पिता शो से बाहर ले जाना चाहते थे, जानें क्या हुआ?
पंजाब: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
दिल्ली बनी गैस चैंबर : दिवाली से पहले ही जहरीली हवा ने छीनी सांसें
26 साल का फरारी का खेल खत्म: हथौड़े से हत्या करने वाला 62 साल का आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में
बिहार एनडीए में रार: निष्कासित नेता की भाजपा में वापसी पर जेडीयू का तीखा सवाल
मुरासु का डबल अटैक: 7 दिन में दूसरा तूफान, क्या भारत का सुरक्षा कवच इसे झेल पाएगा?