शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 15 नवंबर 2026 कर दिया गया है।
जो छात्र किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब आधिकारिक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन की तारीख के साथ-साथ वेरिफिकेशन का संशोधित शेड्यूल भी जारी किया है:
छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे पोर्टल पर अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूर पूरा कर लें। पोर्टल 1 जून 2026 से ही आवेदन स्वीकार कर रहा है। 30 अक्टूबर 2026 तक विभाग को कुल 90,483 नए और 1,99,531 रिन्यूवल आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
इस स्कॉलरशिप के लिए वे छात्र आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने कक्षा 7वीं में कम से कम 55% अंक (SC/ST के लिए 50%) हासिल किए हैं। साथ ही, छात्र के माता-पिता की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आर्थिक संबल प्रदान करती है ताकि वे कक्षा 8वीं के बाद अपनी पढ़ाई कक्षा 12वीं तक बिना किसी बाधा के जारी रख सकें।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। सरकार हर साल 1 लाख नई छात्रवृत्तियां प्रदान करती है। जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आवेदन का सत्यापन L1 और L2 स्तर पर समय रहते पूरा हो जाए।
📢 15 NOVEMBER 2026: EXTENDED DEADLINE TO APPLY!
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) October 31, 2026
The Ministry of Education has extended the last date for submission of applications under the National Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMSS) for the academic year 2026–27.
Read more: https://t.co/oRclksGrQG pic.twitter.com/nCpBcfAEMu
AI और डीपफेक के जाल से परेशान फिल्मी सितारे: चिरंजीवी-राम चरण ने अमित शाह से लगाई गुहार, मिला सख्त एक्शन का भरोसा
मौत का जश्न: जब आत्माओं के स्वागत में सजी मेक्सिको की गलियां
रामायण में यंग रावण की एंट्री: यश के हमशक्ल बनेंगे प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बेटे राघव
मां को प्रेमी संग देख लिया, फिर बेटे ने कहा- पापा को बताऊंगा; अगले ही पल छीन ली गई 14 साल के मासूम की सांसें!
CSK का बड़ा दांव: 14.2 करोड़ के स्टार खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी
सीट-दर-सीट खुल रही वोट चोरी की पोल , महुआ मोइत्रा ने EC पर बोला बड़ा हमला
IDBI बैंक के 10,000 कर्मचारी हड़ताल पर: बैंकिंग कामकाज ठप, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर
क्या CSK को हो चुका है अपनी बड़ी गलती का एहसास? 14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी को बाहर करने की तैयारी
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) खाताधारक सावधान: क्या आपका अकाउंट भी 10 नवंबर के बाद बंद हो जाएगा?
यूपी के किसानों की चमकेगी किस्मत: अब धान-गेहूं के साथ तालाब में उगाएंगे मोती , सरकार दे रही बंपर मौका