चेन्नई से महज 260 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मुरासु अब विकराल रूप ले चुका है। यह 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिलहाल यह चेन्नई के तट से करीब 260 किलोमीटर दूर स्थित है। मौसम विभाग ने इसे गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा है।
आज आधी रात लैंडफॉल की संभावना आईएमडी के अनुसार, मुरासु 2 नवंबर की आधी रात (23:30 बजे) से 3 नवंबर की तड़के (04:00 बजे) के बीच आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराएगा। इस दौरान नेल्लोर और नरसापुर के बीच के इलाकों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
चेन्नई में स्कूलों की छुट्टी, 8 राज्यों पर असर चक्रवात के खतरे को देखते हुए चेन्नई के सभी स्कूलों में सोमवार के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। तूफान का असर केवल आंध्र प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित कुल 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
एमपी और ओडिशा में अलर्ट ओडिशा के तटीय इलाकों में 2 और 3 नवंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, मध्य प्रदेश में इसका प्रभाव 5 नवंबर तक बने रहने की संभावना है, जहां आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है।
रेड जोन में ये जिले शामिल प्रभावित होने वाले मुख्य इलाकों में एलुरु, पश्चिम गोदावरी, गुंटूर, कृष्णा और बापटला को रेड जोन में रखा गया है। इसके अलावा पालनाडु, खम्मम, भद्राद्री, पूर्वी गोदावरी और कोनासीमा जैसे जिलों को ऑरेंज जोन के तहत रखा गया है, जहां लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Cyclonic Storm “MURASU” Intensifies Over the Bay of Bengal
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 1, 2026
Cyclonic Storm “MURASU” is likely to intensify into a Severe Cyclonic Storm by the morning of 02 November 2026. It is very likely to cross the South Andhra Pradesh coast between Nellore and Narsapur during midnight of 02… pic.twitter.com/DaqewdH2Ro
फ्लोरिडा विमान हादसा: मेडे, मेडे... वक्त नहीं बचा , पायलट की आखिरी चीख सुन कांप उठेगी रूह
आसमान से गिरा मौत का गोला : फ्लोरिडा में हाईवे पर क्रैश हुआ बिजनेस जेट
पुणे की पिंक लाइन : महिला शक्ति और सौर ऊर्जा से लैस मेट्रो का आगाज
ज्यादा मत बनिए... , दिल्ली रैली जाते समय कांग्रेस विधायक और एसएचओ के बीच सड़क पर भिड़ंत
विकसित विदर्भ 2026: गडकरी का मास्टर प्लान, AI और आइडिया बैंक से बदलेगी विदर्भ की तस्वीर
बिहार एनडीए में रार: निष्कासित नेता की भाजपा में वापसी पर जेडीयू का तीखा सवाल
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रोहित-विराट की जुगलबंदी, ट्रेनिंग का वीडियो देख गदगद हुए फैंस
गोवा अग्निकांड: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को मिलेंगे 20-20 लाख रुपये
Karbonn की वापसी: आज लॉन्च होंगे दो धमाकेदार बजट AI स्मार्टफोन, जानें क्या है खास
दिल्ली की राजनीति का दिवाली वाले बाजारों पर प्रहार: 2.5 लाख दुकानें बंद, 11 हजार करोड़ का नुकसान