चक्रवात अर्नब की तबाही से अभी तटीय राज्य संभल भी नहीं पाए थे कि बंगाल की खाड़ी से एक और संकट ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने मुरासु चक्रवात के सक्रिय होने की पुष्टि की है, जो तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है।
3 नवंबर को टकराएगा मुरासु मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवात मुरासु पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह 3 नवंबर की सुबह ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
गंभीर चक्रवात में बदलने की आशंका मुरासु के 2 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। अभी भी ओडिशा के गंजाम और गजपति जिले हाल ही में आए चक्रवात अर्नब के कारण बाढ़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस नए तूफान ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
ओडिशा सरकार हाई अलर्ट पर ओडिशा सरकार ने एहतियात के तौर पर निचले और पहाड़ी इलाकों को खाली कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसे लेकर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की है। सरकार का मुख्य फोकस चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
किन राज्यों में है खतरा? मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है:
प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने और आम जनता को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। चक्रवात अर्नब के दौरान आंध्र प्रदेश में 8 लोगों की मौत और भारी नुकसान के बाद, मुरासु को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
The Cyclonic Storm “Murasu” [Pronunciation: Murasu]” over Southwest & adjoining Westcentral Bay of Bengal moved west-northwestwards with speed of 25 kmph during past 6 hours and lay centered at 1730 hours IST of today, the 01st November, 2026 over the same region near Latitude… pic.twitter.com/nbPkHtzTZw
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 1, 2026
कांग्रेस की रैली या कॉमेडी शो? खरगे के चुप बैठो, वरना 1 घंटे भाषण दूंगा वाले बयान पर सोशल मीडिया में लगे ठहाके
# स्लीपर कोच में बिना टिकट का स्वैग , TTE से बहस पड़ी भारी; वीडियो वायरल
पंचकूला स्कूल मारपीट केस: बच्ची की हालत में सुधार, दो शिक्षिकाएं सस्पेंड
मऊ: रेप केस से बचने के लिए रची खौफनाक साजिश, पुलिस कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार
फिन एलन का सुपरमैन कैच और थर्ड अंपायर का वो फैसला: ईशान किशन को कैसे मिला जीवनदान?
महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया: सट्टेबाजी के काले साम्राज्य के राज खुलेंगे
गाजा का पाताल लोक : हमास की 7 किमी लंबी सुरंग का पर्दाफाश, 80 कमरों में छिपा था खौफनाक राज
रामायण का जलवा: पहले ही रिव्यू में मिले 5 स्टार, रणबीर-यश की एक्टिंग ने जीता दर्शकों का दिल
बिहार: भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय MLC पर संकट, जन सुराज जाएगी हाईकोर्ट
बुलेटप्रूफ कांच के पीछे अमिताभ बच्चन: फैंस की एक झलक के लिए मची होड़