धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, कहा- ठाकुरजी टेढ़े हैं और उनका काम खेल है
News Image

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में चल रही श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

राम और कृष्ण की तुलना पर विवाद कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण के बीच तुलना करते हुए कहा, हमारे वाले भगवान (राम) सीधे हैं, उनका नाम सीधा है और धाम भी सीधा है। वहीं, तुम्हारे वाले भगवान (कृष्ण) की फोटो देख लो, वो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े होते हैं।

बंसी बजाना और गाय चराना तो खेल है धीरेंद्र शास्त्री ने कृष्ण लीलाओं को मामूली बताते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा, बंसी बजाना तो एक खेल है, लेकिन धनुष चलाना खेल नहीं है। गाय चराना भी कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कृष्ण के पर्वत उठाने की घटना पर भी तंज कसते हुए कहा कि राम भक्त हनुमान ने तो पूरा पर्वत ही उड़ा दिया था।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स उनकी इस टिप्पणी को भगवान कृष्ण का अपमान बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि एक कथावाचक को मर्यादा में रहकर बात करनी चाहिए और इस तरह की तुलना से भक्तों की भावनाएं आहत होती हैं।

नहीं हूं विरोधी, यह केवल विनोद है विवाद बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि उनके बयानों का गलत अर्थ न निकाला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भगवान कृष्ण के विरोधी नहीं हैं। उन्होंने इसे महज एक विनोद (मजाक) करार देते हुए कहा कि यह सब उन्होंने केवल हंसी-मजाक के लहजे में कहा था।

फिलहाल, इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भक्तों के अलग-अलग गुटों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। अब देखना यह है कि इस पर अन्य धार्मिक संत क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पीवी सिंधु का जलवा: हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, बनीं चैंपियन

Story 1

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का जलवा: पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Story 1

चक्रवात अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा: आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ा नया तूफान, रेड अलर्ट जारी

Story 1

IND vs NZ: सब्सक्रिप्शन की टेंशन खत्म! आज का फाइनल मुकाबला इन चैनल्स पर देखें एकदम फ्री

Story 1

2024 चुनाव अवैध, BJP सरकार गलत तरीके से बनी: राहुल गांधी का बड़ा हमला

Story 1

1984 दंगों की बरसी पर राहुल की रैली: अमित शाह का तीखा प्रहार, कहा- जख्मों पर छिड़का नमक

Story 1

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली: 50 हजार से अधिक भीड़ जुटी तो क्या होगा दिल्ली पुलिस का प्लान?

Story 1

सुपर फ्लॉप रैली: रामलीला मैदान की खाली कुर्सियों पर BJP का राहुल गांधी पर जोरदार हमला

Story 1

IND vs NZ: आखिरी टी-20 मैच के बाद टीम इंडिया से हो सकती है इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी!

Story 1

बिहार: भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय MLC पर संकट, जन सुराज जाएगी हाईकोर्ट