असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शिमला में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने राहुल गांधी को लेकर बेहद आक्रामक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर राहुल को बांग्लादेश से इतना ही प्यार है, तो वे वहां जाकर चुनाव लड़ें।
धक्का देकर सीमा पार करा दूंगा सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, राहुल जी, आप असम आइए। अगर आपको बांग्लादेश से इतना ही लगाव है, तो मैं और सुवेंदु अधिकारी आपको पैराशूट से बांग्लादेश में लैंड करा देंगे। आपको धक्का देकर वहीं भेज दूंगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में बांग्लादेशी एजेंडा नहीं चलेगा।
कांग्रेस की अब कोई वापसी नहीं हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के भविष्य पर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि देश में सरकारें जनता के दिल और वोटों से बदलती हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि अब कांग्रेस की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है। वे जनता के विश्वास को पूरी तरह खो चुके हैं।
BJP वोट नहीं, लोगों के दिल जीतती है अपनी रैली में हिमंत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ EVM को दोष देती है, जबकि हकीकत ये है कि वे बैलेट पेपर से भी हार रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस इसलिए हार रही है क्योंकि भाजपा सिर्फ वोट नहीं, बल्कि जनता के दिल जीत रही है।
EVM पर दोहरा रवैया मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर वे EVM का विरोध क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि जिस हिमाचल में आज कांग्रेस की सरकार है, वह भी उन्हीं मशीनों के जरिए चुनकर आई है। उन्होंने राहुल गांधी और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुनौती दी कि यदि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है, तो वे इसी जनादेश के आधार पर सत्ता में क्यों बने हुए हैं?
*अगर राहुल गांधी को बांग्लादेश जाना है, तो उसके प्रबंध की ज़िम्मेदारी मैं और @SuvenduWB बाबु मिलकर उठाएँगे। pic.twitter.com/focFSBDrmV
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 1, 2026
पंजाब में आप को बड़ा झटका: चुनाव से पहले दो विधायकों ने छोड़ा साथ
दिल्ली की महारैली और 10,000 करोड़ का नुकसान: क्या दीवाली के सीजन में व्यापारियों की कमर टूट गई?
दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3.5 घंटे में: उत्तर भारत में बुलेट ट्रेन क्रांति का पूरा ब्लूप्रिंट
टी-20 फैंस को लंबा इंतजार: टीम इंडिया और श्रीलंका की भिड़ंत में अभी बाकी हैं 51 दिन
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का विजयी चौका : लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीतकर रचा इतिहास
गांधी परिवार ने बार-बार लोकतंत्र की हत्या की : 1984 दंगों की बरसी पर CM रेखा गुप्ता ने कांग्रेस को घेरा
IND vs NZ: सब्सक्रिप्शन की टेंशन खत्म! आज का फाइनल मुकाबला इन चैनल्स पर देखें एकदम फ्री
EPFO का बड़ा तोहफा: अब WhatsApp पर मिलेगा PF बैलेंस, ₹1,000 तक के पुराने क्लेम होंगे ऑटोमैटिक!
गाजा का पाताल लोक : हमास की 7 किमी लंबी सुरंग का पर्दाफाश, 80 कमरों में छिपा था खौफनाक राज
आजम खान पर गरमाई सियासत: भ्रष्टाचार के आरोपों पर घिरे, केशव मौर्य ने अखिलेश यादव की भी जांच की मांग की