दिल्ली का रामलीला मैदान आज INDIA गठबंधन की हुंकार से गूंज उठा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
ज्ञानेश कुमार को जाना होगा : खड़गे का कड़ा रुख मंच से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह चोरी की सरकार है और इसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। खड़गे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और अमित शाह मिलकर ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं, लेकिन विपक्ष उन्हें पद से हटाकर ही दम लेगा। उन्होंने मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ का नारा भी दिया।
राहुल गांधी का गंभीर आरोप रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में भाजपा ने व्यापारियों की दुकानें जबरन बंद करवाईं, ताकि लोग रैली में न पहुंच सकें। उन्होंने सवाल किया कि इस कार्रवाई से व्यापारियों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कौन करेगा?
मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक मार्च महारैली से पहले विपक्षी नेताओं ने मिंटो ब्रिज से एक विशाल मार्च निकाला। यह मार्च मिंटो रोड और अजमेरी गेट से होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। ड्रोन फुटेज में मैदान के भीतर समर्थकों का भारी सैलाब दिखाई दिया।
दिग्गज नेताओं का जमावड़ा इस रैली में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले और प्रियंका गांधी समेत 20 से अधिक विपक्षी दलों के शीर्ष नेता एक मंच पर दिखे। गठबंधन का यह आयोजन मौजूदा चुनाव प्रक्रिया पर खड़े किए जा रहे सवालों के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुरक्षा का अभेद्य घेरा रैली स्थल की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे इलाके पर 250 CCTV कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है। मैदान में प्रवेश के लिए आठ द्वार बनाए गए हैं, और सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न जोन में तैनात कर चप्पे-चप्पे पर पहरा दिया जा रहा है। शाम 5 बजे तक चलने वाली इस सभा पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।
*नरेंद्र मोदी-शाह ने जिस तरह से जनता का वोट छीनने की कोशिश की, आज हम उसके खिलाफ यहां एकजुट हुए हैं।
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
ज्ञानेश कुमार को जाना होगा और जब तक उसे नहीं हटाया जाएगा, तब तक हम लड़ते रहेंगे।
: INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 रामलीला मैदान, दिल्ली pic.twitter.com/OyQsJc6dj6
जेल से बाहर आते ही फिर घिरे आजम खान: ED ने हिरासत में लिया, रिहाई पर संकट बरकरार
कैप्सूल खाकर हवस मिटाता है पति : पत्नी की चीखें अनसुनी कर करता रहा दरिंदगी, वीडियो वायरल
मैं तुम्हें अपनी पत्नी के साथ सोने दूंगा , लाइव मैच में फैन ने वियान मुल्डर को दिया अजीबोगरीब ऑफर
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर गूंजेगा हिटमैन का शोर, मुंबई के लिए खेलने को तैयार रोहित शर्मा!
साइबर अटैक और ड्रोन का काल बनेगा CISF का नया चक्रव्यूह: 1 नवंबर से 6 सुपर स्पेशलाइज्ड सेक्टर्स ने संभाला मोर्चा
राम चरण और सुकुमार की फिर से मची धूम, RC17 का प्री-लुक पोस्टर रिलीज
फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन: सदमे में बॉलीवुड, सितारों ने दी भावुक श्रद्धांजलि
भोपाल: मौत के मुहाने पर खड़ी थी युवती, सोलर पैनल पर अटकी जान और फिर फरिश्ता बनकर पहुंचे गोताखोर
राहुल गांधी को अमित शाह की दो टूक: प्रधानमंत्री बनना है तो जीवन भर मॉक पार्लियामेंट में ही रहिए
मिशन न्यूजीलैंड: नेट्स पर पसीना बहाते दिखे रोहित-कोहली, वर्ल्ड कप की तैयारी तेज