हमेशा मेरी बहन रहोगी : लव गिल को नॉमिनेट करने के बाद स्काउट की दोस्त वाली हरकत पर मचा बवाल
News Image

रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में इस वक्त काफी हलचल मची हुई है। हाल ही में वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने आकर स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल की दोस्ती पर सवाल उठाए थे। इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने घर में एंट्री लेकर स्काउट को लव से दूर रहने की सख्त हिदायत दी थी।

स्काउट का लव के पास जाना बना चर्चा का विषय गर्लफ्रेंड की नाराजगी के बाद स्काउट ने दो दिन तक लव से दूरी बनाई रखी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्काउट खुद चलकर लव के पास जाते दिख रहे हैं। लव एक्सरसाइज कर रही थीं और उन्हें लगातार इग्नोर कर रही थीं।

मैं नहीं जानता तू मुझे भाई मानती है या नहीं लव की चुप्पी के बीच स्काउट ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, मैं नहीं जानता कि तू मुझे भाई मानती है या नहीं, लेकिन मेरे लिए तू हमेशा मेरी बहन रहेगी। जो कुछ बोला गया मुझे गलत लगा, इसलिए मैंने दूरी बनाई। मैं जानता हूं तुझे हर्ट हुआ है, पर यही बात है। अगर समझती है तो ठीक, वरना तू जा सकती है। स्काउट ने लव को हंसने से मना किया, लेकिन लव हंसने लगीं।

घरवालों ने उठाया सवाल स्काउट का लव से बात करना बाकी घरवालों को नागवार गुजरा। अरिश्फा और उदिति ने इसे गलत ठहराते हुए कहा कि जब पार्टनर ने मना किया है, तो स्काउट को ऐसा नहीं करना चाहिए। उदिति ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पार्टनर के सामने किसी और के पास जाना बहुत गलत लगता है। वहीं, काजी ने स्काउट का समर्थन किया, जिस पर माही ने उनसे असहमति जताई।

फैंस ने स्काउट को कहा नौटंकीबाज स्काउट की ये हरकत दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वजह ये है कि हालिया नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ने ही लव गिल को नॉमिनेट किया था, जिसके बाद लव बुरी तरह रोई थीं। अब उन्हें नॉमिनेट करने के बाद दोबारा उनके पास जाकर बहना का कार्ड खेलना लोगों को रास नहीं आ रहा। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें चालाक और नौटंकीबाज बताकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मुंबई इंडियंस का जलवा: IPL की बनी सबसे महंगी टीम, 20 हजार करोड़ के पार पहुंची वैल्यू

Story 1

वर्धा में निवेश का महाधमाका: 2,100 करोड़ की फैक्ट्री से बदलेगी विदर्भ की तस्वीर

Story 1

करोड़ों का डायनासोर! नैनोटाइरेनस का यह कंकाल बना कोहिनूर , कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Story 1

टी20 सीरीज के बीच तिलक वर्मा का बड़ा खुलासा, बताया श्रेयस अय्यर के साथ कैसे काम करती है उनकी जुगलबंदी

Story 1

गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सवा लाख की नशीली कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

Story 1

राइज एंड फॉल 2: गौतम गुलाटी की बदतमीजी देख भड़के वीरेंद्र सहवाग, बीच शो से वॉकआउट कर सिखाया सबक

Story 1

कौन हैं बलिया वाली दीदी ? जिसने न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को दी गर्म पानी की सलाह

Story 1

क्या यूपी में 40% विधायकों के कटेंगे टिकट? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने खोला चुनाव रणनीति का राज

Story 1

सारा अली खान का केदारनाथ दर्शन मौलाना को पड़ा भारी, जारी हुआ फतवा!

Story 1

कोच्चि हिट-एंड-रन केस: मर्सिडीज टक्कर मामले में आरोपी जज को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत