राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई संभागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन संभागों पर सबसे ज्यादा असर मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर यह रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।
पश्चिमी राजस्थान में मिला-जुला असर जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी इलाकों में भी 29-30 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। यानी राज्य के हर हिस्से में बारिश का असर एक जैसा नहीं होगा।
31 अक्टूबर तक बना रहेगा प्रभाव मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात का असर केवल दो दिनों तक सीमित नहीं रहेगा। 31 अक्टूबर को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे बदलती मौसम स्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतें, विशेषकर तेज हवाओं और ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
*राजस्थान मौसम अपडेट 28 अक्टूबर
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) October 28, 2026
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29-30 अक्टूबर को मेघगर्जन, तेज हवाओं के 40-50 Kmph के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना। pic.twitter.com/iM6Zt6hWZz
शुभमन गिल ने माथे पर क्यों लगाई ये मिस्ट्री मशीन ? एथलीटों के बीच बढ़ रहा है इस तकनीक का क्रेज
IND vs NZ: ऑकलैंड में काले बादलों का साया, क्या धुल जाएगा चौथा टी20 मुकाबला?
मोर धान के बाली गिर गे.. तूफान ने ली लाखों की मेहनत, छत्तीसगढ़ी गीत गाकर किसान ने बयां किया दर्द
500 करोड़ की ऑडियो क्लिप का विवाद: मनोज जारांगे का सरकार को अल्टीमेटम, बोले- हमें बलि का बकरा न बनाएं
ट्रेन की बर्थ पर सजी गरीबी की थाली : नमक-रोटी खाते पिता-बेटी की तस्वीर ने रुलाया पूरा देश
खतरनाक अर्बन नक्सल : नसीरुद्दीन शाह के बयान पर किरण रिजिजू का तीखा हमला
पीएम किसान की 24वीं किस्त: 30 अक्टूबर को 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये
कचौड़ी की प्लेट हाथ में, 20 लाख का बैग आंखों के सामने गायब; जयपुर में चोरों के पीछे दौड़ा व्यवसायी
गूगल की AI क्रांति : सर्च में ऐतिहासिक उछाल के साथ अल्फाबेट का रेवेन्यू 25% बढ़ा
यमुना में डुबकी लगाकर मनोज तिवारी का दावा, AAP ने झाग वाली तस्वीर दिखाकर कसा तंज