उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव के नतीजों के बीच सियासी पारा गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा हमला बोला है।
अखिलेश का तंज: मौर्य भी अंदर से खुश हैं
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, दरअसल PDA की जीत पर ये (केशव मौर्य) भी अंदर-ही-अंदर खुश हैं। घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है।
सपा प्रमुख ने यह टिप्पणी मौर्य के उस पुराने बयान के जवाब में दी, जिसमें उन्होंने सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर हमला बोला था। अखिलेश का दावा है कि इस जीत से मौर्य मन ही मन खुश हैं।
गोरखपुर में भाजपा की नैतिक हार
अखिलेश यादव ने गोरखपुर सीट का जिक्र करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, अगर षड्यंत्रकारी भाजपाइयों ने गोरखपुर में घोड़े की ढाई चाल न चली होती, तो वहां भी बनारस जैसा हाल होता। कुल मिलाकर गोरखपुर में भी भाजपा नैतिक रूप से हार गई है।
प्रशासनिक हेराफेरी का आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घोर बेईमानी और प्रशासनिक हेराफेरी के बावजूद भाजपा की दुर्गति को कोई नहीं रोक पाया। उन्होंने साफ कहा कि एमएलसी चुनावों ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर बांध दिया है।
अधिकारियों को दी चेतावनी
सपा प्रमुख ने उन अधिकारियों को भी निशाने पर लिया जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा, जिन भ्रष्ट अधिकारियों ने भाजपा की चाकरी की है, पीडीए सरकार आने पर उन सभी को जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं से जीत तक विश्राम नहीं की अपील
अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बनारस के अंतिम नतीजे आने तक सतर्क रहना होगा। उन्होंने आह्वान किया, जब तक हाथ में जीत का प्रमाण पत्र नहीं आ जाता, तब तक हमें विश्राम नहीं करना है।
*दरअसल पीडीए की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर ख़ुश हैं, घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 28, 2026
अगर षडयंत्रकारी भाजपाइयों ने गोरखपुर में घोड़े की ढाई चाल न चली होती तो वहाँ भी बनारसवाला हाल होता। कुल मिलाकर तो गोरखपुर भी भाजपा नैतिक रूप से हार ही गई है।
बनारस के अंतिम नतीजे आने… pic.twitter.com/oM4errNDQQ
छठ पूजा 2026: दिल्ली होगी तैयार, 1400 से ज्यादा घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का महा-इंतजाम
शाहरुख की किंग का पोस्टर बना विवाद की जड़, धुरंधर 2 से तुलना कर फैंस ने कहा- सस्ती कॉपी
बेंगलुरु मेट्रो में महिला का वीडियो बना रहा था शख्स, रंगे हाथों पकड़े जाने पर फोन छीनकर भागा – FIR दर्ज
स्पेन में रेल महाविनाश: दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर में 50 लोगों की मौत, मची तबाही
रामायण की पहली झलक: क्या रणबीर-साईं पल्लवी की फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को देगी टक्कर?
इलाहाबाद हाईकोर्ट में कोहराम : वकीलों ने फेंका फर्नीचर, जज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बना हिंसक
पीएम मोदी के गढ़ में बीजेपी को मिली बड़ी शिकस्त, जानिए कौन हैं लाल बिहारी यादव?
न्यूजीलैंड में मां जैसी सलाह पाकर मुस्कुराए वैभव सूर्यवंशी, वायरल हुआ वीडियो
रामायण का जलवा: लॉस एंजिलिस में फिल्म देख भावुक हुए दर्शक, रणबीर-यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ
वाराणसी में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस, सपा ने लगाया मतगणना लूटने का आरोप