गुरुग्राम में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ उबर कैब के अंदर बेहद डरावनी घटना सामने आई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर ने उसे गाड़ी में लॉक कर दिया, उसका हाथ पकड़ा और तय किराये से दोगुना पैसे वसूलने की कोशिश की।
क्या है पूरा मामला? पीड़िता दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम जाने के लिए उबर कैब बुक की थी। ऐप पर किराया 625 रुपये दिखाया गया था। यात्रा खत्म होने पर ड्राइवर जामिल जाहिद खान ने उसे रैपिडो का एक फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया, जिसमें किराया 1479 रुपये लिखा था। जब पीड़िता ने ऐप के अनुसार पैसे देने की बात कही, तो ड्राइवर ने उसे गाड़ी में ही लॉक कर दिया।
सामान निकालने पर की छेड़छाड़ पीड़िता ने बताया कि ड्राइवर ने उसे बाहर जाने से रोकने के लिए गाड़ी के दरवाजे लॉक कर दिए। जब उसने अपना सामान निकालने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और खिड़कियां बंद कर दीं। जबरन वसूली के लिए ड्राइवर ने उसे डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू कर दिया।
घर तक पीछा करने का आरोप किसी तरह अपना सामान बचाकर पीड़िता घर के अंदर भागी, लेकिन आरोपी की हिम्मत देखिए, वह उसके पीछे तक आया। पीड़िता का आरोप है कि ड्राइवर ने उसके घर का गेट खोलने की कोशिश की और उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकियां दीं। यह घटना तड़के करीब 4:45 बजे गुरुग्राम में हुई।
उबर और पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह अभी भी सदमे में है। मामले को संज्ञान में लेते हुए उबर कंपनी ने आरोपी ड्राइवर जामिल जाहिद खान का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। वहीं, अब गुरुग्राम पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
@Uber @Uber_India @UberIN_Support @Uber_Support
— Tanisha Sharma (@tanishasharmax) October 26, 2026
i landed at delhi airport today and had one of the most terrifying experiences of my life with an uber driver. i m still shaken.
i booked an uber to gurgaon for a 20-minute ride. the fare shown on my uber app was around ₹625.… pic.twitter.com/uUxZyOCCep
ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: मार्को यानसन ने छीना रवींद्र जडेजा का ताज, खत्म की 4 साल की बादशाहत
आखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट: मिचेल स्टार्क के विस्फोट से केप टाउन में कांपी दक्षिण अफ्रीका
शिमला: चिट्टा किंग शाही महात्मा के अवैध साम्राज्य पर चला सुक्खू सरकार का बुलडोजर
टीम इंडिया का दबदबा: वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, 17 ओवर में ही दर्ज की बड़ी जीत
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, खाते में आएगा एरियर
खेल जगत में पसरा सन्नाटा: एशियन पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या
लद्दाख में शराब की दुकानों पर छिड़ा विवाद: क्या सोनम वांगचुक के दावे बेबुनियाद हैं?
आसमान के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, विमान हाइजैक से बचाई थी सैकड़ों जानें
मेरठ: स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल, 6 फीट गहरी खाई में पलटी; बाल-बाल बचे बच्चे
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट