दिल्ली में आज यातायात का हाल और भी बदतर होने वाला है। बुधवार को भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा के कारण राजधानी के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर भारी जाम की आशंका है।
यह पदयात्रा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक गौरी शंकर मंदिर से टाउन हॉल तक निकाली जाएगी। इसमें करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किला और चांदनी चौक की ओर जाने वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है।
नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। छत्ता रेल चौक, हनुमान सेतु, दिल्ली गेट और शांति वन चौक से वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया जा सकता है। डीटीसी बसों को भी राजघाट की ओर मोड़ा जा सकता है।
पदयात्रा के अलावा, दिल्ली की सड़कों पर पहले से ही कोहराम मचा है। बारापुला फेज-3 कॉरिडोर वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। मंगलवार को मयूर विहार से एम्स की ओर जाने वाला मार्ग पांच घंटे तक जाम रहा।
समस्या का मूल कारण मर्जिंग पॉइंट है। सनडायल लूप की 3 लेन और बारापुला की 3 लेन एक साथ जुड़कर आगे मात्र 3 लेन में तब्दील हो जाती हैं। छह लेन के वाहनों का संकरी सड़क पर एक साथ आना जाम का स्थायी कारण बन गया है। समाधान के तौर पर रिंग रोड पर गुरुद्वारे के सामने यू-टर्न बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन यह अभी भी सिर्फ कागजों पर है।
मंगलवार को रिंग रोड और विकास मार्ग पर वाहनों का बुरा हाल रहा। महारानी बाग के पास एक भारी वाहन खराब होने से सराय काले खां से लेकर डीएनडी तक का स्ट्रेच घंटों तक जाम रहा।
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केशव पुरम के पास एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सोशल मीडिया पर नागरिकों ने सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। शाम होते-होते महिंद्रा पार्क चौक, आनंद पर्वत और खारी बावली जैसे व्यस्त इलाकों में भी भीड़ के कारण यातायात ठप हो गया।
एडवाइजरी: यदि आप आज पुरानी दिल्ली या लाल किला क्षेत्र की ओर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो) का उपयोग करना ही सबसे बेहतर विकल्प होगा। घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
In connection with the proposed rally at Chandni Chowk on 28.10.2026, traffic restrictions and diversions may be in place from 3:00 PM to 5:00 PM.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 27, 2026
Commuters are advised to avoid the Red Fort stretch, plan their journeys in advance, use public transport and follow traffic… pic.twitter.com/4EqvhhHhrP
महाचक्रवात अर्नब का तटीय राज्यों में तांडव: आंध्र और ओडिशा में भारी तबाही, फ्लैश फ्लड का अलर्ट
लॉस एंजिलिस में गूंजा जय श्री राम , हॉलीवुड में दिखा रामायण का भव्य जलवा
SCO बैठक: क्या दिल्ली में गले मिलेंगे भारत और पाकिस्तान? 18 महीने बाद आया बुलावा
स्पेन में रेल का काल: टोलेडो में दो हाई-स्पीड ट्रेनों में जोरदार टक्कर, 46 लोगों की मौत
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में 3% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार: 43 पदाधिकारियों और 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ नई टीम तैयार
एमएलसी चुनाव: बैलेट पेपर पर भी नहीं चला कांग्रेस का जादू, खरगे के गृह जिले में भी मिली करारी हार
शेयर बाजार में जियो का जलवा: नंबर-1 बना रिलायंस समूह, टाटा को चटाई धूल
चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव: 135 किमी की रफ्तार से टकराया, कई राज्यों में हाई अलर्ट
20 बाजार, 20 व्यापारी, 20 मिनट: राहुल गांधी के नाम व्यापारियों का अल्टीमेटम