बिग बॉस 20: कैसा चल रहा मसाज पार्लर? गर्लफ्रेंड ने स्काउट को लगाई फटकार, लव गिल पर भी उठे सवाल
News Image

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इस बार स्काउट (तनमय) और लव गिल की दोस्ती पर बड़ा बवाल देखने को मिला। रोहित शेट्टी ने दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों पर कड़ी आपत्ति जताई और स्काउट को आगाह किया कि उनकी हरकतें बाहर दर्शकों के बीच गलत संदेश दे रही हैं।

गर्लफ्रेंड काशवी की शो में धमाकेदार एंट्री वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने जैसे ही स्टेज पर कदम रखा, माहौल पूरी तरह बदल गया। काशवी ने सीधा हमला बोलते हुए तंज कसा, कैसा चल रहा मसाज पार्लर तनमय? उन्होंने लव के साथ स्काउट की नजदीकियों, जैसे उनके हाथ, गर्दन और पैरों की मसाज करने और कंबल के अंदर की हरकतों पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

तुम्हारी तुलना उससे कैसे हो सकती है? शॉक्ड स्काउट ने जब कहा कि लव उनका बहुत ख्याल रखती है, तो काशवी आग-बबूला हो गईं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, अगर घरवाली फीलिंग ही चाहिए थी, तो घर पर बैठना था। अगर मुझमें एक प्रतिशत भी इज्जत है, तो एक लिमिट रखो और उससे दूर रहो। काशवी ने स्काउट को साफ चेतावनी दी कि वो किसी और से उनकी तुलना न करें।

रोहित शेट्टी ने दी ‘इमेज’ की चेतावनी होस्ट रोहित शेट्टी ने भी स्काउट को समझाया कि टीवी पर उन्हें लाखों लोग देख रहे हैं, जो उनकी निजी जिंदगी या इरादों से वाकिफ नहीं हैं। रोहित ने स्पष्ट किया कि वो उनके इरादों पर शक नहीं कर रहे, लेकिन स्क्रीन पर दिखने वाली चीजें उनकी इमेज बिगाड़ सकती हैं। उन्होंने स्काउट और लव दोनों को एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने की नसीहत दी।

लव गिल का छलका दर्द अपनी सफाई में लव गिल ने कहा कि वो स्काउट को अपना भाई मानती हैं और मसाज केवल दर्द कम करने के लिए दी गई थी। हालांकि, इस विवाद के बाद लव बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने अपनी छवि खराब होने का डर जताया और कहा कि उन्हें डर है कि घर के बाहर उनके चरित्र को लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करेंगे।

लव ने रोते हुए कहा कि वो पहले भी ऐसी परिस्थितियों को झेल चुकी हैं और अब उनके लिए यह सब बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया है। अब देखना यह है कि क्या इस चेतावनी के बाद स्काउट और लव अपनी दोस्ती में कोई बदलाव लाएंगे या विवाद और बढ़ेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खरगोन में खूनी खेल: जमीन सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर जानलेवा हमला, RI का पैर टूटा, पटवारी का सिर फूटा

Story 1

दिल्ली: रानी गार्डन की झुग्गियों में भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ राख

Story 1

मुंबई इंडियंस का नया युग: कीरोन पोलार्ड बने हेड कोच, क्या टीम को फिर बनाएंगे चैंपियन?

Story 1

राइजिंग एशिया कप 2026: शेड्यूल जारी, 22 नवंबर को आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

Story 1

हैरान रह गए फैंस: रहाणे की ऑल-टाइम टेस्ट XI से बाहर हुए कोहली और रोहित, जानिए किसे सौंपी कप्तानी!

Story 1

40 साल बाद थियेटर में फैंस के बीच थलाइवा : Jailer 2 देखकर रजनीकांत ने दिया बड़ा सरप्राइज

Story 1

IND vs NZ: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में क्यों डरी हुई है टीम इंडिया? जानिए क्या हैं आंकड़े

Story 1

गुरुग्राम: ई-रिक्शा किराये पर विवाद, सरेराह युवती पर डंडे से हमले का वीडियो वायरल

Story 1

फ्रांस की सड़कों पर उतरे एवेंजर्स : सरकार विरोधी प्रदर्शनों में सुपरहीरो का अनोखा अंदाज

Story 1

फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान रक्षक वाले बयान पर बवाल; BJP ने मांगा केस दर्ज करने का हक