मंदिर मार्ग थाने में पेशी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका शुक्रवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस थाने पहुंचे। दोनों नेता यहां विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष पेश हुए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग मामलों में उनसे पूछताछ की गई। इससे पहले दोनों ने बृहस्पतिवार को जांच में शामिल होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था।
मीडिया और लीक करने वालों को चेतावनी थाने से बाहर आते ही सौरभ दास काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने मीडिया और कार्यवाही से जुड़ी जानकारी साझा करने वालों को नसीहत देते हुए कहा, एग्जीक्यूटिव कोर्ट की प्रक्रिया का सम्मान करें। जो लोग जानकारी लीक कर रहे हैं, उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। जरूरत पड़ने पर हम भी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने सभी से जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की।
क्या है ज्ञानेश कुमार पर रुख? भविष्य की रणनीति पर पूछे गए सवाल पर सौरभ दास ने कहा कि कोई भी फैसला पार्टी अकेले नहीं लेगी। आंदोलन से जुड़े तमाम लोगों के साथ चर्चा के बाद ही आगे का रास्ता तय होगा। हालांकि, ज्ञानेश कुमार के मसले पर उन्होंने साफ कर दिया कि उनका इस्तीफा तय है।
तिहाड़ से रिहाई की शर्तें बता दें कि सौरभ दास और आशुतोष रांका को बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था। SEM के आदेश के बाद उन्हें 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानतदार पेश करने की शर्त पर छोड़ा गया। साथ ही उन्होंने लिखित हलफनामा दिया है कि वे भविष्य में शांति भंग नहीं करेंगे और जंतर-मंतर पर तब तक विरोध प्रदर्शन का आह्वान नहीं करेंगे जब तक वह अधिसूचित धरना स्थल नहीं बन जाता।
क्यों हुई थी कार्रवाई? 13 अक्टूबर को प्रदर्शनों के दौरान शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते संसद मार्ग पुलिस ने निवारक कार्रवाई की थी। दोनों नेताओं के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।
VIDEO | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka appeared before the Special Executive Magistrate at Mandir Marg police station on Friday, police sources said.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 23, 2026
Speaking to reporters, Saurav Das said, “I would request everyone to respect the… pic.twitter.com/xAHAEnSh01
काम के चक्कर में परिवार गंवा दिया , सिंगापुर में छलके आमिर खान के आंसू
बिग बॉस 20: आम्रपाली दुबे को आलू की बोरी कहना माही विज को पड़ा भारी, फैंस ने लगाया बॉडी शेमिंग का आरोप
मुंबई को चमकाने का महा-प्लान: कचरा फैलाने वालों पर अब CCTV की पैनी नजर
तू है मेरी किरण एक्स रिव्यू: सोनाक्षी और जहीर की डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर में प्यार का खतरनाक जुनून
किस्मत चमकी! दूसरे टी20 में डेब्यू कर सकते हैं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन हुए चोटिल
जब शिकारी ही बन गया शिकार: हिरण की रिवर्स साइकोलॉजी ने चीते को किया पस्त
क्या विराट कोहली ने खत्म किया अमित मिश्रा का करियर? पूर्व स्पिनर ने लगाए गंभीर आरोप
दिवाली से पहले ESIC का बड़ा तोहफा: अंतिम संस्कार के लिए अब मिलेंगे ₹20,000 की आर्थिक मदद
सौरव गांगुली को हाई कोर्ट से झटका: फिल्म दूसरा की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार
मोना अग्रवाल का गोल्डन डबल: वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ भारत के पदकों की संख्या 100 के पार