अमरावती: आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के नामांकन प्रक्रिया के दौरान हिंसक झड़पें देखने को मिली हैं। गुरुवार (22 अक्टूबर) को राज्य के कई हिस्सों में सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस (YSRCP) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
हिंसा और आगजनी से दहला इलाका नामांकन केंद्रों पर स्थिति उस समय बेकाबू हो गई जब दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई। इस हिंसक झड़प के दौरान एक कार को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
YSRCP का गंभीर आरोप: महिला उम्मीदवारों के साथ बदसलूकी वाईएसआर कांग्रेस ने TDP पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि TDP के गुंडों ने नामांकन केंद्रों पर महिला उम्मीदवारों की साड़ियां खींचीं। वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने एक नौ महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट की और उसके नामांकन पत्र फाड़कर फेंक दिए।
TDP का पलटवार: जगन मोहन रेड्डी फैला रहे अराजकता वहीं, TDP ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। टीडीपी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी स्थानीय चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न नहीं होने देना चाहते। पार्टी ने अनंतपुर के राप्ताडु में वाईएसआरसीपी समर्थकों द्वारा सरकारी कार्यालय (MPDO) में घुसकर उपद्रव करने का गंभीर आरोप लगाया है।
जन सेना भी कूदी विवाद में हिंसा को लेकर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने भी वाईएसआर कांग्रेस पर निशाना साधा है। जन सेना ने थम्बल्लापल्ले में अपने कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि चुनावों में अपनी हार सुनिश्चित देख वाईएसआर कांग्रेस अब पूरी तरह से अराजकता पर उतर आई है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।
फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन चुनावी सरगर्मियों के बीच हुई इस हिंसा ने राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है।
స్థానిక ఎన్నికల్లో రాక్షసకాండను తలపిస్తూ ఏపీలో ప్రజాస్వామ్యాన్ని టీడీపీ మూకలు ఖూనీ🚨
— YSR Congress Party (@YSRCParty) October 22, 2026
నామినేషన్ కేంద్రాల వద్ద వైయస్ఆర్సీపీ మహిళా అభ్యర్థుల చీరలు లాగడం, తొమ్మిది నెలల గర్భిణిపై దాడి చేసి నామినేషన్ పత్రాలను లాక్కుని చించేస్తూ.. దుశ్సాసన పర్వాన్ని చూపించిన టీడీపీ గూండాలు
రక్షణ… pic.twitter.com/LQkri78nwE
शिमला में सवर्ण समाज का महाआंदोलन: यूजीसी नियमों के खिलाफ सचिवालय के बाहर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल
दिवाली पर अमेरिका का स्पेशल गिफ्ट: 10 साल बाद फिर डाक टिकट पर दिखी भारतीय रंगोली की चमक
अरुणाचल सीमा पर चीन से फिर टकराव, ITBP के DG के दावे पर मोदी सरकार घेरे में
अगले कुछ महीनों में देश में होगा बड़ा उलटफेर? राज ठाकरे की भविष्यवाणी से सियासी गलियारों में हलचल
उड़ता तीर: आयुष्मान-सारा की फिल्म में देशभक्ति और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, दर्शकों ने कहा मस्ट वॉच
सोनम वांगचुक का छलका दर्द: केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का गंभीर आरोप, बोले- चीन नहीं मानता लद्दाख को भारत का हिस्सा
तिब्बत में प्रलय: 7.0 तीव्रता के भूकंप से 18 लोगों की मौत, चीन-पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी हिली धरती
ट्रंप की धमकी का ईरान ने दिया करारा जवाब: कहा- हमारे पास है फादर ऑफ ऑल बम
OPPO Reno 16 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? झटका लगने से पहले जान लें नई कीमतें!
विकसित भारत 2047: दिल्ली के कायाकल्प का रोडमैप लेकर क्या बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?