चेन्नई: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच, फिल्म के म्यूजिक को लेकर संगीतकार ए.आर. रहमान ने जो खुलासा किया है, उसने हर किसी को दंग कर दिया है। रहमान ने बताया कि 10 साल पहले ही एक फैन ने रामायण के संगीत को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की थी, जो आज सच साबित हो रही है।
ईमेल में क्या लिखा था? चेन्नई में हुए एक खास इवेंट के दौरान रहमान ने साल 2014 का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि सतीश नाम के एक फैन ने उन्हें ईमेल किया था। उस ईमेल में लिखा था, आप सुबह मेरे सपने में आए थे। मुझे विश्वास है कि यह सच होगा। आप पूरी दुनिया में महान महाकाव्य रामायण का म्यूजिकल शो पेश कर रहे थे। आज जब रहमान ऑस्कर विजेता हंस जिमर के साथ मिलकर इस फिल्म पर काम कर रहे हैं, तो वह पुराना संदेश किसी दैवीय संकेत जैसा लग रहा है।
रहमान के गानों से सीखी तमिल इस इवेंट में रावण की भूमिका निभाने वाले रॉकिंग स्टार यश भी मौजूद थे। उन्होंने रहमान के प्रति अपना सम्मान जताते हुए कहा, हम सभी रहमान सर के बहुत बड़े फैन हैं। सच कहूं तो मैंने उनके गानों को सुनकर ही तमिल भाषा सीखी है। उनकी संगीत यात्रा और योगदान अभूतपूर्व है। यश ने इस बात पर जोर दिया कि गानों का असली जादू हमेशा उनकी मूल भाषा में ही महसूस होता है।
रावण के किरदार पर यश की राय अपने किरदार को लेकर यश ने कहा कि कई लोगों ने उनसे पूछा था कि वे रावण जैसा ग्रे शेड वाला किरदार क्यों निभा रहे हैं। इस पर यश ने कहा, हर किरदार की अपनी ऊर्जा होती है। रहमान सर द्वारा तैयार शिव तांडव ट्रैक ने मुझे रावण के किरदार को निभाने में अद्भुत शक्ति दी है। अब मैं अपनी तैयारी के दौरान लगातार वही सुनता हूं।
फिल्म का भव्य स्वरूप नितेश तिवारी की रामायण: राइज ऑफ द लेजेंड को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी (DNEG) और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनाई जा रही है। फैंस को अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
#ARRahaman:
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) October 21, 2026
There is something I wanted to share, On 2014 a gentleman called Sathish manifestated, that I ll be doing music of #Ramayana
His mail that I received on 2014: You popped on my dream early morning, i belive it will come true, you were doing musical show throughout…
UGC NET 2026: 2 लाख के पार पहुंचा आवेदकों का आंकड़ा, क्या आपने किया अप्लाई?
मुंगेर बना गैंगवार का अखाड़ा: सरेआम चली गोलियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
सऊदी का किंग फहद एयरपोर्ट दहला: हूतियों के हमले में एक की मौत, अमेरिका ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली जल बोर्ड में बड़ा घोटाला: टेंडर से पहले ही काम शुरू, AAP ने लगाए संगीन आरोप
20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं पीएम मोदी, बिहार को मिल सकती हैं 4 बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात
डोनाल्ड ट्रंप की रैलियों में बवाल: विरोधियों पर चले घूंसे, सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंचा प्रदर्शनकारी
सीजेपी के सौरभ दास और आशुतोष रांका रिहा: जेल से बाहर आते ही बोले- सत्य की जीत हुई
क्या राजकुमार भाटी ने छोड़ा हिंदू धर्म? बौद्ध दीक्षा समारोह के वायरल वीडियो पर सपा नेता ने तोड़ी चुप्पी
एशियन पैरा गेम्स में शर्मनाक घटना: भारतीय तैराक पर छेड़छाड़ का आरोप, जापान से किए गए डिपोर्ट
भारत बनाम जिम्बाब्वे: वनडे सीरीज के लिए तैयार स्मृति मंधाना की सेना, जानिए कब और कहां देखें पहला मुकाबला