यमुना के लिए 9 हजार करोड़ का महायज्ञ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। द्वारका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं यमुना की सफाई के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होंगी।
यमुना का 40 फीसदी शुद्धिकरण पूरा शाह ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने बहुत कम समय में यमुना सफाई का 40 फीसदी काम पूरा कर लिया है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 30 साल तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने केवल यमुना में गटर का पानी और डेयरी का गोबर बहाया है। यूपी, हरियाणा और दिल्ली के साथ मिलकर अब एक समयबद्ध रोडमैप पर काम किया जा रहा है।
2029 तक यमुना होगी निर्मल गृह मंत्री ने दिल्ली की जनता से बड़ा वादा किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मई 2029 से पहले यमुना को पूरी तरह निर्मल बनाकर जनता के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम ऐसी दिल्ली चाहते हैं जहां पानी शुद्ध हो, गलियां साफ हों और कूड़े के पहाड़ न हों।
केजरीवाल पर तीखा हमला विपक्ष पर बहाने की राजनीति का आरोप लगाते हुए शाह ने केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, केजरीवाल जी, मेरे पास आपकी हर बात का जवाब है, लेकिन मैं जवाब तब दूंगा जब पंजाब से भी आपकी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और केवल भ्रष्टाचार किया।
कूड़े के पहाड़ों पर शाह का दावा कूड़े के पहाड़ों को लेकर शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि अब तक 100 एकड़ जमीन कचरा मुक्त कराई जा चुकी है। गाजीपुर का कचरा पहाड़ 19 मीटर और ओखला का 30-40 मीटर तक नीचे लाया गया है। शाह ने विश्वास जताया कि दो साल बाद इन स्थानों पर बगीचे विकसित कर दिए जाएंगे।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah inaugurates and lays the foundation stones for 43 Delhi Jal Board (DJB) projects worth ₹8,941 crore aimed at the rejuvenation of the Yamuna River.
— ANI (@ANI) October 22, 2026
He says, Today, I am here among you in Dwarka for the inauguration and… pic.twitter.com/3XbTC3o2kt
पुरानी यादों में खोए आनंद महिंद्रा: ऋषिकेश की बदलती तस्वीर देख जताई यह चिंता
दिल्ली-NCR में फिर लौटा प्रदूषण का जहर : लागू हुआ ग्रैप-1, जानें क्या बदले नियम
हर की पौड़ी का बदला रूप: गंगा में पानी कम, श्रद्धालुओं को लोटे से करना पड़ रहा स्नान
इस शैतान को बख्शा नहीं जाएगा : दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से नस्लीय बदसलूकी पर भड़के किरेन रिजिजू
कगिसो रबाडा की 155 KPH वाली रॉकेट गेंद: क्या टूट गया टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज रिकॉर्ड?
एपस्टीन फाइल में हरदीप पुरी का नाम: ईमेल से मचा बवाल, विपक्ष के सवालों पर मंत्री ने दी सफाई
बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क में बिगाड़ स्काउट OP का खेल, आम्रपाली-गुल्लू के बीच बढ़ा तनाव
रिहाई के बदले पीस बॉन्ड : प्रकाश राज ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- ये दमन का नया तरीका
तुम्हें इस तरह मारूंगी कि लोग याद रखेंगे : लखनऊ कैफे मालिक की मौत मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे की खौफनाक ऑडियो क्लिप वायरल
दलेर मेहंदी पर शराब के आरोप: मीका सिंह ने MLA सुबोध उनियाल को दी खुली चुनौती