मुंबई में फिल्मी सितारों के बीच दहशत का माहौल है। टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए जानलेवा हमले के बाद से मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस घटना ने बॉलीवुड के बड़े सितारों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सलमान खान के घर के बाहर तैनात हुए अत्याधुनिक कमांडो हमले की तपिश सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स तक पहुंच गई है। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि हमलावरों का मुख्य निशाना सलमान खान थे। एहतियात के तौर पर उनके घर के बाहर कमांडो तैनात कर दिए गए हैं, जो सबमशीन गन जैसे आधुनिक हथियारों से लैस हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है।
अक्षय कुमार के घर में सुरक्षा का अभेद्य कवच सलमान खान के बाद अब अक्षय कुमार ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। खबरों के अनुसार, अक्षय कुमार ने अपने घर की खिड़कियों और बालकनी में बुलेटप्रूफ शीशे लगवाने का फैसला किया है। टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से सितारे किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।
टाइगर श्रॉफ पर यूं हुआ था हमला रविवार शाम करीब 7 बजे जब टाइगर श्रॉफ जुहू स्थित एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे, तभी तीन हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ पांच राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि टाइगर सुरक्षित बच गए। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान के कोटा जंक्शन से फूल सिंह, रेहान और ऋतिक नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने मंगलवार को चार और लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने सलमान खान के घर की पहले रेकी की थी। इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के घरों की भी रेकी किए जाने की बात कही जा रही है।
साजिश में कौन-कौन शामिल? सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा है। फिलहाल पुलिस इस दावे की पुष्टि करने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। मुंबई पुलिस अब उन सभी कड़ियों को जोड़ रही है, जिनसे यह पता चल सके कि इस साजिश के तार कहां तक फैले हैं।
Mumbai, Maharashtra: Mumbai Police tightens celebrity security after firing at Tiger Shroff’s vehicle. Salman Khan’s security is increased, with police personnel deployed outside his residence pic.twitter.com/ruZWKo4ckT
— IANS (@ians_india) October 21, 2026
एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा: प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में भी मिला सिल्वर
पीएम मोदी का विजयादशमी संदेश: राम राज्य के आदर्शों से ही सशक्त होगा राष्ट्र, राष्ट्रीय हितों के लिए एकजुट होने का आह्वाान
पत्नी मोदी कैबिनेट में मंत्री, पति ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; 23 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अटकलें : 3 घंटे की देरी और 50 हजार का जुर्माना, क्या है पूरा मामला?
बदल गया टाइम! कल दोपहर में होगा भारत-न्यूजीलैंड का महामुकाबला, जानिए टॉस और मैच का सटीक समय
लाइव टीवी पर क्यों छलके हरमनप्रीत कौर के आंसू? जानिए इसके पीछे की असली वजह
दिल्ली हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: बॉन्ड भरा और अगले ही दिन तोड़ दिया?
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड में फिर गरजेगा टीम इंडिया का बल्ला, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
91 रन की तूफानी पारी के बाद आखिर क्यों छलके हरमनप्रीत कौर के आंसू? कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार हुई भावुक
31 दिसंबर, 2029 तक नशा मुक्त होगा भारत: गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा संकल्प