नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक विज्ञापनों और लेबलिंग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में मालपानी बेक-लाइट पुनेरी क्रीम रोल बेचने वाली कंपनी बेकलाइट फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है। यह उत्पाद ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा था।
क्या है क्रीम का असली सच? नोटिस के अनुसार, कंपनी अपने उत्पाद को पुनेरी क्रीम रोल के नाम से बेच रही थी और पैकेजिंग पर इसे क्रिस्पी एंड क्रीमी बताया गया था। लेकिन, जब जांच की गई तो असली दूध या क्रीम का नामोनिशान नहीं मिला। इसकी जगह उत्पाद में मैदा, हाइड्रोजनीकृत वनस्पति वसा (डाल्डा), मार्जरीन और चीनी का इस्तेमाल किया गया था।
FSSAI की कड़ी आपत्ति नियामक संस्था का कहना है कि खाद्य मानकों के अनुसार क्रीम एक डेयरी उत्पाद है। वनस्पति वसा और मार्जरीन से बनी फिलिंग को क्रीम कहना सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को गुमराह करना है। कंपनी की पैकेजिंग पर दिखाई गई सफेद क्रीमी फिलिंग की तस्वीरें भी लोगों को भ्रमित करने वाली थीं।
उपभोक्ताओं को किया जा रहा था गुमराह FSSAI ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों की लेबलिंग और विज्ञापन का उद्देश्य खरीदार को सही जानकारी देना होता है। उत्पाद का नाम और उसके अंदर मौजूद सामग्री के बीच इतना बड़ा अंतर खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। नियामक के अनुसार, कोई भी कंपनी उपभोक्ता की सेहत और उनके चुनाव को नजरअंदाज नहीं कर सकती।
कंपनियों से मांगा स्पष्टीकरण FSSAI ने संबंधित खाद्य कारोबार संचालकों (FBOs) को तुरंत जवाब देने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्हें अपनी लेबलिंग और विज्ञापनों में सुधार करने को कहा गया है। यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिकने वाले पैक फूड की शुद्धता और पारदर्शिता पर नियामक की पैनी नजर है।
FSSAI has taken enforcement action against Zepto, Bakelite, HealthyHey Foods LLP & BMS Lifescience over alleged violations relating to food safety & over misleading labelling & advertising claims.
— FSSAI (@fssaiindia) October 19, 2026
FSSAI remains committed to protecting consumer interests & ensuring compliance. pic.twitter.com/6et7JEK1Nq
बाबर आजम का बड़ा धमाका: इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 16,000 रन, पाकिस्तान के इलीट क्लब में शामिल
छत्तीसगढ़ से जबलपुर तक 300 किमी का सफर: 40 हाथियों के झुंड ने बरगी में दी दस्तक, वन विभाग में हड़कंप
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भड़के रामदास अठावले, कहा- हर बात पर आंदोलन ठीक नहीं
मुंबई में बेखौफ अपराधी: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद विपक्ष ने घेरी फडणवीस सरकार, कहा- क्या है कानून-व्यवस्था?
भारत के लिए राह बेहद कठिन : न्यूजीलैंड दौरे से पहले रवि शास्त्री की टीम इंडिया को बड़ी चेतावनी
रावण हूं कोई सड़क छाप चोर नहीं! रामलीला के मंच पर चप्पल चली तो भड़के लंकेश
70 हजार शूटर तैयार, सलमान माफी मांगें : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की नई धमकी
मुंबई से अयोध्या जाना हुआ आसान: रेलवे चलाएगा 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, चेक करें टाइम-टेबल
सबको एक दिन मरना है ... उपदेश देते हुए पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, LIVE हुआ दर्दनाक अंत
OPPO Pad Mini: 8000mAh बैटरी और धाकड़ प्रोसेसर के साथ भारत में मचाएगा धमाल, जानिए क्या होगी कीमत