बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। मुंबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने विपक्ष को फडणवीस सरकार पर तीखा हमला करने का मौका दे दिया है।
विपक्ष ने इसे पूरी तरह से कानून-व्यवस्था की विफलता करार दिया है। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गृह विभाग संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, अभिनेता और राजनेता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी का क्या होगा? ऐसा लगता है कि सरकार गुंडों को खुली छूट दे रही है।
एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं, तो मुंबई फिर से 90 के दशक की अंडरवर्ल्ड वाली स्थिति में पहुंच जाएगी। उन्होंने मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और सुषमा अंधारे ने सीधे तौर पर बिश्नोई गैंग का नाम लिया। प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए पूछा, सलमान खान, रोहित शेट्टी, बाबा सिद्दीकी और अब टाइगर श्रॉफ—सरकार आखिर है कहां?
सुषमा अंधारे ने आरोप लगाया कि बिश्नोई गैंग के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का सिर्फ आश्वासन देना अब लोगों को मजाक लग रहा है।
रविवार शाम जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर पांच राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि अभिनेता बाल-बाल बच गए, हालांकि कांच के टुकड़ों और गनपाउडर के कारण उनके हाथ और सीने पर जख्म आए हैं। इस हमले में उनके ड्राइवर और एक ऑटो चालक भी घायल हुए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर रात टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे और परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। शिंदे ने सख्त लहजे में कहा, मुंबई में किसी भी प्रकार की दहशतगर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस और विपक्ष के हमलों के बीच सरकार के लिए कानून-व्यवस्था को बहाल करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
#WATCH | Pune, Maharashtra | Firing incident involving actor Tiger Shroff | NCP-SP MLA Rohit Pawar says, There was a shooting incident involving actor Tiger Shroff. Fortunately, he remained unharmed...If artists and high-profile politicians are being targeted in shooting… pic.twitter.com/zfU5d1yXtt
— ANI (@ANI) October 18, 2026
WTC फाइनल की राह: न्यूजीलैंड का दौरा टीम इंडिया के लिए अग्निपरीक्षा , जानिए पूरा समीकरण
जल रहा फ्रांस: मैक्रों की चेतावनी, दंगाइयों को चुकानी होगी भारी कीमत
ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर बनकर पढ़ाई का खर्च निकाल रहे लॉ स्टूडेंट, 6 घंटे की कमाई जान चौंक जाएंगे आप
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: जुहू में चलीं गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
उन्नाव: चलती एसी बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बची स्कूली बच्चों की जान
सड़क पर गिरा पति, सिपाही दे रहा था CPR, पत्नी बोली- मना किया था आलू मत उठाओ!
पोस्टमार्टम विभाग बना पार्टी अड्डा : YCM अस्पताल में शराब और चकने के साथ सोए मिले अधिकारी
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, बाल-बाल बचे अभिनेता
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भड़के रामदास अठावले, कहा- हर बात पर आंदोलन ठीक नहीं
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग: हमले के बाद सामने आई पहली तस्वीर, डिप्टी CM ने लिया हाल