इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लाइव-स्ट्रीम हो रही प्रार्थना सभा (मास) के दौरान एक विशाल क्रॉस (ईसा मसीह का प्रतीक) सीधे पादरी के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में पादरी की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रार्थना सभा के दौरान हुआ हादसा मृतक पादरी की पहचान फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनारी के रूप में हुई है, जो चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पादरी वेदी के पीछे खड़े होकर प्रार्थना करा रहे थे। तभी अचानक उनके पीछे दीवार पर लगा भारी क्रॉस आगे की ओर झुका और उनके सिर के पिछले हिस्से पर आ गिरा।
उपदेश के कुछ ही पल बाद काल का ग्रास बने यह घटना एक खौफनाक संयोग की तरह सामने आई है। हादसे से कुछ ही मिनट पहले, फादर मोलिनारी जीवन की नश्वरता और मौत के बारे में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने भक्तों से कहा था, एक दिन, हम सभी की मृत्यु हो जाएगी। उन्होंने लोगों को फोन पर समय बर्बाद न करने और ईश्वर व अपनों के साथ वक्त बिताने की सलाह दी थी। जैसे ही उन्होंने प्रार्थना पूरी की और अगला संदेश देने वाले थे, तभी यह हादसा हो गया।
मदद के लिए दौड़े श्रद्धालु क्रॉस के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग चिल्लाने और रोने लगे। मौके पर मौजूद श्रद्धालु तुरंत पादरी की मदद के लिए दौड़े और एम्बुलेंस को सूचित किया गया। हालांकि, बचाव दल जब तक पहुंचता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चर्च में शोक की लहर गुआयाकिल के आर्चडायसीस ने आधिकारिक बयान जारी कर फादर मोलिनारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनकी याद में चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। फिलहाल चर्च प्रशासन या स्थानीय अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि दीवार पर लगा भारी क्रॉस अचानक कैसे उखड़ गया। इस घटना ने पूरे समुदाय को स्तब्ध कर दिया है।
A priest was killed in Ecuador after a massive cross collapsed on him during services.
— Open Source Intel (@Osint613) October 18, 2026
The incident happened in front of worshippers and was captured on a livestream. pic.twitter.com/0ia3NKTsjG
जो कोई नहीं कर पाया वो शेफाली वर्मा ने कर दिखाया; मंधाना और वोल्वार्ट को पीछे छोड़ रचा इतिहास
रोहित-विराट की वापसी का काउंटडाउन शुरू: न्यूजीलैंड दौरे की पूरी टीम और शेड्यूल हुआ जारी
6 साल के आदित्य के बेबाक बोल: केजरीवाल भी रह गए दंग, पेपर लीक पर पूछी ऐसी बात!
क्या बंदूक जाम होने से बची टाइगर श्रॉफ की जान? वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल
70 हजार शूटर तैयार, सलमान माफी मांगें : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग की नई धमकी
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, बाल-बाल बचे अभिनेता
अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा : रामपुर में ओवैसी का वंशवादी राजनीति पर बड़ा प्रहार
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: सलमान खान के घर बढ़ाई गई सुरक्षा, तीनों शूटर गिरफ्तार
बदल गई टाइमिंग: दोपहर में गूंजेंगे चौके-छक्के, जानिए कब शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी-20
बड़ा अपराध किया है तो सजा भी मिले , टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले शूटर के पिता का छलका दर्द