बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टाइगर श्रॉफ रविवार रात एक हैरान कर देने वाली घटना का शिकार हुए। मुंबई में उन पर हुए जानलेवा हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है। टाइगर की कार पर 7 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक्टर बाल-बाल बच गए। हालांकि, वे सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूनम पांडे ने जाहिर किया डर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये क्या हो रहा है। सलमान खान और सैफ अली खान के बाद अब टाइगर? टाइगर तो विवादों से दूर रहते हैं, वो सिर्फ अपने काम, वर्कआउट और डांस पर ध्यान देते हैं। उन पर फायरिंग होना डरावना है। मुझे कैमरे पर बोलने में भी डर लग रहा है कि कहीं कोई मेरे पीछे तो नहीं है।
कानून-व्यवस्था पर भड़के सितारे इस मामले पर रणवीर शौरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, यह शॉकिंग और घिनौना है। कानून तोड़ने वालों के लिए कोई दया नहीं होनी चाहिए। वहीं, डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने मुंबई की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और निर्दोष बेगुनाहों पर गोलियां चला रहे हैं।
घटनास्थल पर मौजूद थे करणवीर मेहरा टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस समय टाइगर की गाड़ी पर हमला हुआ, वह अपनी कार से ठीक उनके पीछे ही थे। करणवीर के अनुसार, जब उनकी गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद खौफनाक था और चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था।
सेलेब्स ने मांगी सुरक्षा के लिए दुआ अभिषेक बजाज ने टाइगर के सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली और कहा कि यह माता रानी की कृपा है कि वे ठीक हैं। वहीं, अपूर्वा अरोड़ा ने मुंबई पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में जल्द न्याय होगा और मुंबई फिर से सुरक्षित महसूस होगा।
क्या है स्थिति? घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर सितारों और उनके फैंस में रोष है। टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपियों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और हमले में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। मुंबई के जुहू इलाके में इस वारदात के बाद से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और डिप्टी सीएम ने भी इस मामले को लेकर मुलाकात की है।
#WATCH | Mumbai | Firing incident involving actor Tiger Shroff | Actor Poonam Pandey says, I am still struggling to process this. We were just at a Durga pandal when this news suddenly came to my attention...Over the last few years, we have repeatedly heard such news. Someone… pic.twitter.com/iv3T92d9yZ
— ANI (@ANI) October 18, 2026
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: जुहू में चलीं गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
ट्रेन में कॉकरोच थे, इसलिए उतर गया : उद्धव का साथ छोड़ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे
निकी प्रसाद का करिश्मा: अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर रचा इतिहास
टेस्ला रोडस्टर 2: क्या एलन मस्क की उड़ने वाली ‘रॉकेट कार’ अब हकीकत बनेगी?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फडणवीस का बड़ा खुलासा, विदेश से ऑपरेट हो रहा साजिश का नेटवर्क
नीतीश के लिए 9 मर्डर किए : अनंत सिंह का सनसनीखेज दावा, बिहार की राजनीति में भूचाल
दिल्ली में प्रदूषण से मिली राहत महज एक छलावा, आने वाले दिनों में और बिगड़ेंगे हालात
पेरिस में पंजाब का स्वाद: मुख्यमंत्री मान ने एस.आई.ए.एल. में लॉन्च किए सोहणा के दो नए उत्पाद
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग: हमले के बाद सामने आई पहली तस्वीर, डिप्टी CM ने लिया हाल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले से दहला बॉलीवुड, सितारों ने कहा- अब मुंबई में भी डर लगने लगा है