मुंबई: रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे चोटिल नजर आ रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ के हाथ में प्लास्टर, बाल-बाल बची जान हमले में राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी है। हालांकि, हमले के दौरान खुद को और ड्राइवर को बचाने की जद्दोजहद में अभिनेता को शरीर और सीने पर चोटें आई हैं। उनकी ताजा तस्वीर में उनके बाएं हाथ पर कच्चा प्लास्टर बंधा हुआ साफ देखा जा सकता है।
आधी रात को घर पहुंचे डिप्टी CM घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर रात बांद्रा स्थित टाइगर श्रॉफ के कार्टर रोड आवास पर पहुंचे। उन्होंने टाइगर और उनके परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान अभिनेता की मां आयशा श्रॉफ काफी सदमे में नजर आईं। डिप्टी CM ने परिवार को हर संभव सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
गैंगस्टरों को उसी की भाषा में जवाब मिलेगा मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मुंबई में किसी भी गैंग की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि 90 के दशक की तरह ही यदि कोई फिर दहशत फैलाने की कोशिश करेगा, तो मुंबई पुलिस उसे उसी की भाषा में जवाब देगी।
फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा होगी पुख्ता डिप्टी CM ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं। साथ ही, पूरी फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। शिंदे ने कलाकारों से अपील की कि किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
VIDEO | Mumbai: Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde (@mieknathshinde) meets actor Tiger Shroff at his residence following the firing incident by unidentified persons on the actor in Juhu on Sunday evening.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2026
(Source: DCM Office)
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/og3GCdsko3
सोशल मीडिया पर वायरल मुस्लिम ड्राइवर का वीडियो: क्या ममता-कांग्रेस को घेरेगी सियासी जंग?
हमले के बाद खुद स्टेयरिंग संभालते दिखे टाइगर श्रॉफ, घायल ड्राइवर को लेकर भागे अस्पताल
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज राहत की सांस ले रहे होंगे : मोहम्मद शमी को नजरअंदाज करने पर भड़के कैफ
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: चश्मदीद व्लॉगर ने बयां की खौफनाक मंजर की कहानी
सुधाकर सिंह का सीएम को कड़ा पत्र: आईपीएस अफसर के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर उठाए सवाल
जो कोई नहीं कर पाया वो शेफाली वर्मा ने कर दिखाया; मंधाना और वोल्वार्ट को पीछे छोड़ रचा इतिहास
LIC का बड़ा धमाका: पेंशन, हेल्थ और कैंसर सुरक्षा के लिए लॉन्च किए 3 धाकड़ प्लान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बाइक छोड़ ट्रेन से भागे शूटर, मुंबई पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
बांके बिहारी मंदिर में बवाल: दर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालु में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन की त्रिपक्षीय बैठक की पेशकश, ट्रंप ने जेलेंस्की पर साधा निशाना