केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने देश में ‘रिजीम चेंज’ (सत्ता परिवर्तन) की चर्चाओं को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इसे देश में अराजकता फैलाने की सुनियोजित साजिश करार दिया है।
लोकतंत्र के लिए खतरनाक है यह सोच चिराग पासवान ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन के लिए इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र खत्म होने का शोर मचाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, वे खुद देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रहे हैं।
विदेशी ताकतों का इशारा? चिराग ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया में जहां भी ‘रिजीम चेंज’ की घटनाएं हुई हैं, वहां विदेशी ताकतों का हस्तक्षेप रहा है। उन्होंने सवाल किया कि भारत में इस शब्द का प्रयोग आखिर किसके इशारे पर किया जा रहा है? उन्होंने चेतावनी दी कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल चुनावी प्रक्रिया के जरिए ही संभव है, किसी और तरीके से नहीं।
नेहा बोरा और पोस्टर गर्ल विवाद पर बरसे चिराग कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा, कांग्रेस ने जिस लड़की (नेहा बोरा) की तस्वीर अपने पोस्टर पर लगा रखी है, वह बांग्लादेश जैसी स्थिति की वकालत कर रही है। क्या ये लोग भारत को बांग्लादेश, नेपाल या इटली-फ्रांस जैसा जलता हुआ देखना चाहते हैं?
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हताशा और निराशा में डूबी हुई है। उन्हें पता है कि चुनाव के जरिए वे जनता का भरोसा नहीं जीत सकते, इसलिए वे देश की धरोहरों को आग लगाने और अराजकता फैलाने वाली भाषा बोल रहे हैं।
2034 तक सत्ता से दूर रहेगा विपक्ष चिराग पासवान ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि विपक्ष का संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया के प्रति कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता विपक्ष की इस नकारात्मक और अराजक सोच को अच्छी तरह समझ गई है।
चिराग ने अंत में कहा, जनता इन्हें इतना बुरी तरह नकार देगी कि 2029 तो छोड़िए, 2034 के चुनाव में भी ये लोग कहीं आसपास नजर नहीं आएंगे।
VIDEO | Patna, Bihar: Union Minister Chirag Paswan criticises CJP s remarks on regime change in India, says, In a democratic country like India, even entertaining the thought that it is possible to change the regime in this manner is anarchic. When some of the country s biggest… pic.twitter.com/aPtIC8xUYC
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2026
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बाइक छोड़ ट्रेन से भागे शूटर, मुंबई पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: आंखों देखी गवाही में करण वीर मेहरा ने बयां किया खौफनाक मंजर
रायपुर में टीम इंडिया का जलवा: शेफाली-स्मृति की तूफानी पारी से जीती टी-20 सीरीज
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, ड्राइवर और ऑटो चालक घायल
तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली में भारी बवाल: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में लिए गए
टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग: चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज राहत की सांस ले रहे होंगे : मोहम्मद शमी को नजरअंदाज करने पर भड़के कैफ
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: जुहू में चलीं गोलियां, खुद ड्राइविंग सीट संभालकर अस्पताल पहुंचे एक्टर
OPPO Pad Mini: 8000mAh बैटरी और धाकड़ प्रोसेसर के साथ भारत में मचाएगा धमाल, जानिए क्या होगी कीमत
मैच फिक्सिंग का काला साया: टेनिस खिलाड़ी स्टीफन मिलीसेविच पर 24 साल का प्रतिबंध, 2050 तक खेल से निष्कासन