सोचिए, आप एक स्केटबोर्ड पर खड़े हैं और वह 150 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से ढलान पर नीचे जा रहा है। न ब्रेक लगाने का विकल्प है और न ही रफ्तार कम करने का कोई आसान तरीका। सुनने में यह किसी हॉलीवुड फिल्म का खतरनाक स्टंट लगता है, लेकिन स्पेन के डिएगो पोंसले ने इसे हकीकत में बदल दिया है।
दो बार के वर्ल्ड चैंपियन डिएगो ने 22 सितंबर को कनाडा में इतिहास रचा। उन्होंने 151.83 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इसी सड़क पर नौ साल से कायम पीट कॉनॉली के 146.73 किमी/घंटा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
डिएगो का लक्ष्य महज रिकॉर्ड तोड़ना नहीं, बल्कि 150 किमी/घंटा की बाधा को पार करना था। उनका मानना है कि अगर कोई रिकॉर्ड नौ साल से कायम है, तो उसे मामूली अंतर से नहीं, बल्कि बड़े अंतर से पीछे छोड़ना चाहिए।
इस उपलब्धि के पीछे चार साल की कड़ी मेहनत है। डिएगो को ऐसी सड़क की तलाश थी जो इस रफ्तार के लिए मुफीद हो। आखिरकार कनाडा के क्यूबेक में स्थित रूट 362 उन्हें मिली। हालांकि, सड़क पर मौजूद गड्ढों और दरारों के कारण विशेषज्ञों का मानना था कि यहां रिकॉर्ड बनाना नामुमकिन है, लेकिन डिएगो ने इसे मुमकिन कर दिखाया।
इस मिशन के लिए डिएगो ने 14 किलोग्राम वजनी विशेष स्केटबोर्ड का इस्तेमाल किया। उनके जूतों के तलवों में कार के टायरों जैसा रबर लगा था ताकि सड़क पर ग्रिप बनी रहे।
डिएगो बताते हैं, 110 किमी/घंटा की रफ्तार पर सड़क ओझल होने लगती है और सामने सिर्फ सेंट लॉरेंस नदी दिखाई देती है। इतनी तेज गति पर ब्रेक लगाना संभव नहीं था, क्योंकि ब्रेक लगाने का मतलब था हवा में उछलकर दुर्घटना का शिकार होना। उन्होंने पूरी रफ्तार के साथ अंत तक अपनी स्थिति बनाए रखी।
इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई कर चुके डिएगो इस अनुभव को हाई-कॉन्सिक्वेंस मेडिटेशन (उच्च जोखिम वाला ध्यान) कहते हैं। उनका कहना है कि इस दौरान दिमाग का एक हिस्सा पूरी तरह से शांत और नियंत्रण में होता है। यह उनके लिए केवल रफ्तार का खेल नहीं, बल्कि अपने डर और संतुलन पर विजय पाने की एक परीक्षा है।
Fastest skateboard speed downhill (standing) 🛹 151.83 km/h (94.34 mph) by Diego Poncelet 🇪🇸 with @redbull pic.twitter.com/yBgvLcCHZo
— Guinness World Records (@GWR) October 15, 2026
राज्यपाल की कुर्सी पर बैठते ही सियासी बवाल: बीजेपी के लिए वोट जुटाऊंगा वाले बयान पर मचा घमासान
खराब शॉट खेलकर खुद जाल में फंसे बैटर्स , टीम इंडिया की हार पर भड़के सुनील गावस्कर
जालना में भजन पर थिरके पूर्व BJP विधायक, समर्थकों ने की नोटों की बारिश; वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डरा नहीं सकता : विरोध मार्च पर CJI की दो टूक
होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाज डूबे: लूटपाट मची, ईरान ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी
गोरेगांव में खौफनाक वारदात: 10 साल की बच्ची ने 18 महीने के मासूम को डक्ट से नीचे फेंका, CCTV में कैद हुई घटना
टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा : ICC रैंकिंग के टॉप-10 में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा
बांग्लादेश का क्रांतिकारी मॉडल : नेहा बोरा के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर की रेस से बाहर हुए पार्थिव पटेल, प्रज्ञान ओझा की दावेदारी सबसे मजबूत
दिल्ली के प्रेस क्लब में हंगामा: सरकार पर बरसे अभिजीत दिपके, पूछा- दिल्ली को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर क्यों बना दिया?